Jabalpur Information: सोलार कंपनी ने रोकी कच्चे माल की सप्लाई, सेना के लिए बमों की आपूर्ति पर पड़ेगा असर
वेस्ड पाउडर कच्चामाल के रूप में खरीदा जा रहा है जिसका प्रयोग मुख्यत: 551 बम बनाने में किया जाता है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 10:42:03 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 12:57:56 AM (IST)
HighLights
- सोलार कंपनी ने प्रतिस्पर्धा के चलते कच्चे माल की सप्लाई रोकी
- सोलार कंपनी ने प्रतिस्पर्धा के चलते कच्चे माल की सप्लाई रोकी है।
- सोलार के पाउडर आपूर्ति रोकने से ओएफके को मिले बड़े आर्डर का कार्य रुक गया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सोलार कंपनी ने प्रतिस्पर्धा के चलते कच्चे माल की सप्लाई रोक दी है। जिसका असर सेना के लिए बम बनाने वाली 41 फैक्ट्रियों पर पड़ा है। दरअसल इन फैक्ट्रियों में भारतीय सेना के लिए मध्यम दूरी तक मार करने वाले बमों का निर्माण किया जाता है। ऐसे में कच्चे माल की सप्लाई न होने से बमों की समय पर आपूर्ति नहीं हो पाएगी।
दरअसल ओएफके सेना के लिए जिन महत्वपूर्ण बमों की खेप तैयार करती है इन्हीं बमों का उत्पादन निजी क्षेत्र की कंपनी सोलार भी करती है। सोलार के पाउडर आपूर्ति रोकने से ओएफके को मिले बड़े आर्डर का कार्य रुक गया है। निर्माणी को इस वर्ष करीब 50 टन एचएमएक्स वेस्ड पाउडर की आवश्यकता है। वेस्ड पाउडर कच्चामाल के रूप में खरीदा जा रहा है जिसका प्रयोग मुख्यत: 551 बम बनाने में किया जाता है।
निगमीकरण के बाद बाध्यता खत्म
निगमीकरण के बाद कोई भी निर्माणी अपने सप्लायर को कच्चा माल देने पर बाध्य नहीं कर सकती है। शर्तों के उल्लंघन पर सप्लायर को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है, उसकी सुरक्षा निधि जब्त की जा सकती है। ऐसी ब्लैकलिस्ट कंपनी एक-दो अवसर के बाद पुन: गर्वमेंट ई मार्केट में अपने उत्पाद की बोली के लिए खड़ी हो सकती हैं।
सोलार से हम काफी समय से एचएमएक्स वेस्ड पाउडर कच्चे माल के रूप लेते रहे हैं। अचानक से उसके द्वारा आपूर्ति रोकने का कारण समझ से परे है। हालांकि अन्य विकल्पों पर भी निर्माणी अब विचार-विमर्श कर रही है। – एमएन हालदार, मुख्य महाप्रबंधक, ओएफके

