सोनिया गांधी से दिल्ली में मिले कांग्रेस नेता कमल नाथ, बोले- मौजूदा हालात पर हुई चर्चा
कमल नाथ से पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा, कि मैं उनसे बात नहीं करूंगा।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 12:37:59 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 12:45:58 PM (IST)

HighLights
- कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की
- कमल नाथ के अनुसार मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई
- कमल नाथ बोले- बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे पर ऐसा नहीं होने वाला
दिल्ली, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात कर चर्चा की।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता कमलनाथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से रवाना हुए।
कमलनाथ ने कहा, “हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू… pic.twitter.com/A3XrfHKdYM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024
मुलाकात के बाद कमल नाथ ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं?
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे तो इस पर कमलनाथ ने कहा, कि मैं उनसे बात नहीं करूंगा। बीजेपी उनसे बात कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले कहा था कि उनसे राजनीति और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कमल नाथ ने कहा कि परिणाम अच्छे हैं और मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब यह मोदी सरकार नहीं है एनडीए सरकार है। कमल नाथ का कहना था कि पहले सरकार बनने तो दीजिये।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि यहां पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शेयर मार्केट में घोटाले पर जांच के लिए जेपीसी बनाने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि राहुलजी ने जो कहा है वह तथ्य है।

