Pak vs USA: ‘भारत के खून’ ने पाकिस्तान को हराया, अमेरिकी टी-20 टीम में दिल्ली-मुंबई के लड़कों ने ऐसे किया कमाल

सुपर ओवर में मिलिंद पटेल के अद्भुत कैच पकड़ा और सौरभ नेत्रावलकर की शानदार गेंदबाजी से जीता अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 08:31:23 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 07 Jun 2024 08:31:23 AM (IST)

Pak vs USA: ‘भारत के खून’ ने पाकिस्तान को हराया, अमेरिकी टी-20 टीम में दिल्ली-मुंबई के लड़कों ने ऐसे किया कमाल

HighLights

  1. T20 WC 2024: अमेरिका में खेला जा हा टी-20 विश्व कप
  2. Pak vs USA: सुपर ओवर में यूएसए से हारा पाकिस्तान
  3. Monank Patel: मोनांक पटेल की कप्तानी में Pak vs USA का पहला मुकाबला था

एजेंसी, डलास (T20 World Cup in USA): अमेरिका में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में यूएसए की टीम ने धाकड़ पाकिस्तान को मात दे दी। अमेरिका के क्रिकेट इतिहास का यह पहला मौका था, जब उनका पाकिस्तान से मुकाबला हुआ।

अमेरिका की टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसके बाद से पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमियों के बीच मातम है। जले पर नमक छिड़कने वाली स्थिति तब बनी जब पाकिस्तान में यह जानकारी पहुंची कि अमेरिकी टीम के जिन लड़कों ने पाकिस्तान को धूल चटाई है, उनमें दिल्ली और मुंबई मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Pak vs USA: जानिए सुपर ओवर का पूरा रोमांच

अमेरिकी टीम में शामिल मिलिंद कुमार दिल्ली के हैं जबकि सौरभ नेत्रावलकर मुंबई के हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन किया।

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 13 रन ही बना सकी। इससे पहले कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर केवल 159 रन ही बनाने दिए।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने 50 रन बनाकर जीत की नींव रखी। अंतिम ओवर में आरोन जोंस ने नीतीश के साथ मिलकर हारिस रऊफ के विरुद्ध 14 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। अंतिम गेंद में अमेरिका को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और नीतीश कुमार ने चौका जड़कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

T20 World Cup in USA: पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

naidunia_image

खास बात यह है कि यह मेजबान अमेरिकी टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने कनाडा को हराया था। अभी अमेरिकी टीम ग्रुप में शीर्ष पर है। उनका अगला मुकाबला आयरलैंड से है। यहां जीत मिलती है तो अमेरिका का अगले राउंड में पहुंचना तय हो जाएगा। विश्व कप से बाहर होने का सबसे बड़ा संकट पाकिस्तान पर मंडराएगा।