Satna News : नगर निगम के सब इंजीनियर राजेश गुप्ता को 11,000 रिश्‍वत लेते रीवा लोकायुक्त ने दबोचा

Satna Information : नगर निगम के सब इंजीनियर राजेश गुप्ता को 11,000 रिश्‍वत लेते रीवा लोकायुक्त ने दबोचा

Satna Information : जिला पंचायत की एमडीएम सेल में पदस्थ राजेश गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता ड्यूटी छोड़कर सर्किट हाउस पहुंचींं।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 01:16:09 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 06 Jun 2024 03:10:45 PM (IST)

HighLights

  1. 22000 रुपये शिकायतकर्ता दे चुका है।
  2. राजेश गुप्ता को लेकर जोन कार्यालय से निकला गया है।
  3. इमाम खान की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

Satna Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, सतना। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रीकास्ट के जरिए नाली की ढलाई के काम का मूल्यांकन करने की एवज में उप यंत्री राजेश गुप्ता को लोकायुक्त पुलिस ने 11,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद उप यंत्री राजेश गुप्ता को जमानत पर छोड़ दिया गया है। जिला पंचायत की एमडीएम सेल में पदस्थ राजेश गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता ड्यूटी छोड़कर सर्किट हाउस पहुंचींं।

अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया

लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि 6 जून की दोपहर इमाम खान पिता स्वर्गीय शेर खान निवासी वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर थाना सिटी कोतवाली तहसील रघुराज नगर जिला सतना के शिकायत के आधार पर राजेश गुप्ता, उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 नगर पालिका निगम सतना को 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए नगर निगम सतना कार्यालय में पकड़ा गया है। उप यंत्री राजेश गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि, शिकायतकर्ता द्वारा नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य (नाली ढकने का कार्य) किया गया था जिसका मूल्यांकन करने के 33000 रुपये की मांग कर रहा था जिसमें से 22000 रुपये शिकायतकर्ता दे चुका है। गुरुवार के दिन दोपहर आरोपी राजेश गुप्ता को 11,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। उक्त कार्रवाई राजेश खेड़े उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई है।