Prabhas Vijay Stardom; Kattappa Sathyaraj | Bigger Than Life Roles | सत्यराज बोले- प्रभास को एक्सपेरिमेंट करने की आजादी नहीं: स्टारडम के चलते फैंस उन्हें लार्जर देन लाइफ रोल्स में ही देखना पसंद करते हैं

Prabhas Vijay Stardom; Kattappa Sathyaraj | Bigger Than Life Roles | सत्यराज बोले- प्रभास को एक्सपेरिमेंट करने की आजादी नहीं: स्टारडम के चलते फैंस उन्हें लार्जर देन लाइफ रोल्स में ही देखना पसंद करते हैं

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘बाहुबली’ सीरीज में कटप्पा के किरदार में नजर आए साउथ के मशहूर एक्टर सत्यराज ने प्रभास को लेकर एक बयान दिया है।

एक्टर ने कहा कि प्रभास और विजय जैसे सुपरस्टार्स का स्टारडम इतना है कि वो अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते। उनके फैंस उन्हें लार्जर देन लाइफ रोल्स में ही देखना पसंद करते हैं।

सत्यराज को हिंदी बेल्ट में प्रभास स्टारर 'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार निभाकर पहचान मिली थी।

सत्यराज को हिंदी बेल्ट में प्रभास स्टारर ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर पहचान मिली थी।

‘वैराइटी रोल्स नहीं कर पाते सुपरस्टार्स’
ओटीटीप्ले से हुई एक बातचीत में सत्यराज ने बताया कि कैसे प्रभास और विजय जैसे सुपरस्टार्स की कमर्शियल सक्सेस ने उन्हें एक्सपेरिमेंट करने से रोक रखा है।

सत्यराज ने कहा कि कुछ एक्टर्स का मार्केट और बिजनेस इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उनकी फिल्में अपने आप बड़ी हो जाती हैं। उनके प्रोजेक्ट्स दुनियाभर में रिलीज होते हैं और कई भाषाओं में डब किए जाते हैं। ऐसे में ये एक्टर्स वैराइटी के रोल्स नहीं कर पाते।

हालांकि, इससे पहले सत्यराज शाहरुख-दीपिका स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' में भी नजर आए थे।

हालांकि, इससे पहले सत्यराज शाहरुख-दीपिका स्टारर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी नजर आए थे।

थलापति अब रिस्क नहीं ले सकते: सत्यराज
सत्यराज ने आगे कहा, ‘थलापति विजय ने एक जमाने में ‘लव टुडे और ‘कधालुक्कु मरियाधई’ जैसी फिल्में की हैं। ये सभी सक्सेसफुल रहीं। इन फिल्मों में उन्होंने मिडिल क्लास पर्सन का रोल किया पर अब जब वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं वो इस तरह की फिल्में करने का रिस्क नहीं ले सकते।

प्रभास और थलापति विजय को साउथ में सुपरस्टार्स का दर्जा हासिल है।

प्रभास और थलापति विजय को साउथ में सुपरस्टार्स का दर्जा हासिल है।

‘प्रभास को लार्जर देन लाइफ रोल में ही देखना चाहती है पब्लिक’
इस तरह प्रभास ने भी एक दौर में काफी राेमांटिक फिल्में की हैं। पर ‘बाहुबली’ के बाद से लोग उन्हें सिर्फ लार्जर देन लाइफ रोल में ही देखना चाहते हैं। आज के दौर में इन सुपरस्टार्स की फिल्म पर बिजनेस डिपेंड होता है। ऐसे में ये भी रिस्क लेने से हिचकिचाते हैं।’

चर्चा है कि सत्यराज, सलमान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में विलेन का रोल करेंगे। इस तस्वीर में सलमान के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। नीचे की तरफ बाएं फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और दाएं डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास हैं।

चर्चा है कि सत्यराज, सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में विलेन का रोल करेंगे। इस तस्वीर में सलमान के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। नीचे की तरफ बाएं फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और दाएं डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास हैं।

सलमान की ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे सत्यराज
वर्कफ्रंट पर सत्यराज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेपन’ के प्रमोशन पर बिजी हैं। इसमें वो सुपरह्यूमन के रोल में नजर आएंगे।

इसके अलावा वो रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ में भी दिखाई देंगे। वहीं चर्चा है कि सत्यराज, सलमान खान की अगली फिल्म ‘सिंकदर’ में विलेन का रोल प्ले करेंगे।

खबरें और भी हैं…