Indore Crime Information: इंदौर में लोहे की राड से हमला कर युवक की हत्या, अवैध संबंध बताई वजह
Indore Crime Information: पुलिस ने पहले प्राणघातक हमले की धारा में केस दर्ज किया था। मोनू की मौत के बाद धारा बढ़ा दी गई है।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 11:14 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 11:36 AM (IST)

HighLights
- एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई।
- पहले उसको साथियों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती करवाया था।
- पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।
Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। हमला लोहे की राड़ से किया गया था। पहले उसको साथियों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोपित देवा ने लोहे की राड़ से हमला कर दिया। देवा के परिचित नितिन ने दुकान की शटर लगा दी और वह लोहे की राड़ से हमला करने लगा। दिलीप जैसे-तैसे बाहर निकला और काल कर एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी।गंभीर अवस्था में मोनू को अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पहले प्राणघातक हमले की धारा में केस दर्ज किया था। मोनू की मौत के बाद धारा बढ़ा दी गई है।
लोडिंग चालक का अपहरण, पीट-पीटकर घायल छोड़ा


