1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में यूरोप में हुई अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुई थीं। सेरेमनी में उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ मौजूद थे।
अब जान्हवी ने इस सेकेंड प्री-वेडिंग बैश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह सबसे अच्छा वीकेंड था। प्यार और खूबसूरत यादें देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’

दोस्तों और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मस्ती करतीं जान्हवी।

ये तस्वीरें इटली के पोर्टोफिनो में हुए अनंत-राधिका प्री-वेडिंग बैश के आखिरी दिन की हैं।

जान्हवी ने इस ट्रिप से कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं।

तस्वीरों में यूरोप के शहर विजिट करती नजर आ रही हैं।
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का भी जिक्र किया
इन तस्वीरों में जान्हवी ने यूरोप ट्रिप से फोटोज शेयर करने के अलावा अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के टोटल कलेक्शन का फोटो भी शेयर किया है।
राजकुमार राव और जान्हवी स्टारर इस फिल्म ने 4 दिनों में 19.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

गुरु ने शेयर किया पिटबुल संग फाेटो
दूसरी तरफ गुरु रंधावा ने भी इस सेकेंड प्री-वेडिंग बैश से इंटरनेशनल सिंगर और रैपर पिटबुल के साथ फोटो शेयर किया। दोनों ने क्रूज पर हुई इस पार्टी में परफॉर्म किया था।
इसे शेयर करते हुए गुरु ने लिखा, ‘पिटबुल सर के साथ स्टेज शेयर किया। आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है।’ बता दें कि गुरु और पिटबुल इससे पहले टी-सीरीज के लिए 2019 में रिलीज हुई एलबम ‘स्लोली-स्लोली’ पर भी साथ काम कर चुके हैं।


गुरु ने पिटबुल के साथ फोटो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।
4 दिन तक क्रूज पर चला था सेलिब्रेशन
29 मई से 1 जून तक यूरोप में ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज पर चली इस अनंत-राधिका की इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।
इस इवेंट में कैटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स और बैंड्स ने भी परफॉर्म किया। अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधंन में बंधेंगे।





