Modi 3.0 LIVE: एक ही फ्लाइट में पटना से दिल्ली आ रहे नीतीश-तेजस्वी, JDU-TDS से समर्थन की चिट्ठी मिलने के बाद ही BJP करेगी सरकार बनाने का दावा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोदी सरकार 2.0 को विदाई देंगी। इसके लिए भोज का आयोजन किया गया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 07:52:11 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 09:37:47 AM (IST)

HighLights
- 2024 Lok Sabha Outcomes: लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को नहीं मिला पूर्ण बहुमत
- Modi 3.0 LIVE: एनडीए करेगा सरकार बनाने का दावा, किंग मेकर की भूमिका जदयू-टीडीएस
- Oath ceremony: 9 जून को हो सकता है मोदी सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण
एजेंसी, नई दिल्ली (2024 Lok Sabha Outcomes)। लोकसभा चुनाव परिणाम आने बाद केंद्र में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद पीएम आवास पर NDA घटक दलों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार के गठन में मंथन किया जाएगा।
एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और एकनाथ शिंदे समेत अन्य नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट में दिल्ली से पटना आ रहे हैं। साथ में चिराग पासवान भी होंगे। ये नेता 10.40 बजे रवाना होंगे।
भाजपा खेमे से खबर है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से समर्थन की चिट्ठी मिलने के बाद ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
Modi 3 0 LIVE: राष्ट्रपति देंगे सरकार को विदाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोदी सरकार 2.0 को विदाई देंगी। इसके लिए भोज का आयोजन किया गया है।
बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 241 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि वह लोकसभा की कुल 543 सीटों में से बहुमत के लायक 272 सीट से पीछे है।
एनडीए के घटक दलों को मिला लिया जाए तो कुल संख्या 294 हो रही है। यानी बहुमत से 22 ज्यादा। वहीं विपक्ष दलों के गठबंधन आइएनडीआइए को 232 सीटें मिली हैं। वहां भी सरकार बनाने की संभावनाएं टटौली जा रही हैं। आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं का मानना है कि यदि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पाला बदल लेते हैं, तो मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोका जा सकता है।

