Ambikapur Information : पुष्प वाटिका में मिली युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश

Ambikapur Information : नगर के हृदय स्थल खारिखा पखना तालाब पुष्प वाटिका में मंगलवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों से ढंका मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इस इलाकें में मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने युवक के शव को देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 12:01:29 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 12:01:29 AM (IST)

Ambikapur News : पुष्प वाटिका में मिली युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश

नईदुनिया न्यूज, लखनपुर: नगर के हृदय स्थल खारिखा पखना तालाब पुष्प वाटिका में मंगलवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों से ढंका मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इस इलाकें में मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने युवक के शव को देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के ऊपर से झाड़ियों को हटाया। मृतक युवक के चेहरे और गले में चोट के निशान होने पर फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। लखनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। अज्ञात शव की शिनाख्त रामनारायण पिता जयनाथ राम उम्र 32 वर्ष जाति गोंड रजपुरीकला धनपुरीपारा थाना लखनपुर निवासी के रूप में हुई। स्वजनों ने उसकी हत्या की शंका जाहिर की है। पंचनामा व शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। लखनपुर पुलिस इस मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर-बिलासपुर के बगल में बनी पुष्प वाटिका में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। साथ ही साथ नशाखोरी जैसी गतिविधि यहां होती रहती हैं। कई बार स्थानीय पुलिस के द्वारा पेट्रोलियम के दौरान कार्रवाई भी की गई परंतु रात के अंधेरे में ऐसे लोग यहां डेरा जमाए रहते हैं।

पुलिया से नीचे गिरा क्लिंकर लोड ट्रक, चालक की मौत

नईदुनिया न्यूज, बलरामपुर: सोमवार रात बलौदाबाजार से क्लिंकर लोड कर औरंगाबाद जा रहा ट्रक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 में अनियंत्रित होकर सेमरसोत के पास पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। पस्ता चौकी में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से क्लिंकर लोड कर चालक राजा बसंत पिता भगवान यादव उम्र 21 वर्ष, ग्राम यादवपुर जिला आरा बिहार औरंगाबाद जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 में सेमरसोत जंगल के पास पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह पस्ता चौकी को लगी। मौके पर प्रधान रक्षक श्रीनाथ सिंह, देव कुमार रामसाय सहित पुलिस बल पहुंचा। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है