Inventory Market Crash: चुनाव रुझानों से सदमें में शेयर बाजार, इन कारणों से मार्केट में आई गिरावट

Share Market Right this moment: मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही गिरावट का सिलसिला थमा नहीं। बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर ओपन हुआ।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 04:01:27 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 04:01:27 PM (IST)

Inventory Market Crash: शेयर बाजार हुआ धड़ाम।

HighLights

  1. शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट>
  2. बड़े-बड़े कंपनियों के शेयर गिरे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Inventory Market Crash: लोकसभा चुनाव परिणामों के बीच शेयर मार्केट में सुनामी आई है। बीएससई का सेंक्स 6000 अंक और एनएसई का निफ्टी 1900 अंक से ज्यादा गिर गया। कोविड काल के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट है। सोमवार के दिन शेयर बाजार में बाहर थी। वहीं, आज (मंगलवार) को मार्केट धड़ाम हो गया है। इसके पीछे कई कारण हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बाजार से शुरुआत में गिरावट

मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही गिरावट का सिलसिला थमा नहीं। बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर ओपन हुआ। दोपहर 12.20 बजे तक 6094 अंक टूटकर 70374 के लेवल पर रहा। वहीं, निफ्टी इंडेक्स 1947 अंक की गिरावट के साथ 21316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबादी दिन में सेंसेक्स 2500 अंक और निफ्टी 733 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ था। हालांकि इसके बाद शेयर मार्केट में थोड़ी रिकवरी नजर आई। दोपहर 2 बजे गिरावट 4000 अंक से नीचे पहुंच गई। निफ्टी कम होकर 1200 अंकों की रह गई।

एग्जिट पोल के अनुमान नहीं हुए सच

शेयर बाजार में आई गिरावट के पीछे सबसे प्रमुख कारण एग्जिट पोल के अनुमानों का सच ना होना है। एग्जिट पोल में एनडीए सरकार को 361-401 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, लेकिन रिजल्ट के दिन एनडीए काफी पीछे है। ऐसे में एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार में आए तूफान के बाद मंगलवार को सन्नाटा छा गया।

भाजपा को बहुमत नहीं

शेयर बाजार में गिरावट का अन्य कारण चुनावी रिजल्ट से जुड़ा है। एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कहीं गई थी, लेकिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ हो गई की बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी। गिनती आगे बढ़ते-बढ़ते शेयर बाजार में गिरावट लगातार तेज होती गई।