Indore LS Election Outcome LIVE: इंदौर में शंकर लालवानी 10 लाख वोट के पार, NOTA पर पड़े एक लाख से 70 हजार मत

LIVE BLOG

Posted BY Paras Pandey

Up to date: Tue, 04 Jun 2024 01:17:57 PM (IST)

Revealed: Tue, 04 Jun 2024 07:24:49 AM (IST)

Indore LS Election Result LIVE: इंदौर में शंकर लालवानी 10 लाख वोट के पार, NOTA पर पड़े एक लाख से 70 हजार मत
MP Lok Sabha Outcome 2024 LIVE: मध्य प्रदेश की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा लोकसभा सीटों के नतीजे

HIGHLIGHTS

  • Indore Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: ऐन वक्त पर भाजपा में शामिल हो गया था कांग्रेस प्रत्याशी
  • Ujjain Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: बाबा महाकाल की नगरी में भी भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला
  • Ratlam Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: रतलाम में आदिवासी वोट बैंक तय करेगा हार-जीत

Indore Lok Sabha Election Outcome 2024। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट भी शामिल हैं। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। इंदौर सीट उस समय देशभर में चर्चा का विषय बनी थी, जब कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापस लेने की तारीख निकलने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। इस तरह इस सीट पर कांग्रेस की चुनौती खत्म हो गई थी।

Indore Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE

4 June 2024

4 June 20241 : 17 : 57 PM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: इंदौर से शंकर लालवानी आगे, नोटा दो लाख के करीब

Indore Nota Vote: बीजेपी प्रत्याक्षी शंकर लालवानी = 1040388

बहुजन समाज पार्टी से संजय सोलंकी = 43966

     नोटा को मिले  = 185930

– नोटा से लालवानी की लीड –  854480

– बसपा के प्रत्याशी से लालवानी की लीड 996430

 

 

 

 

4 June 20241 : 13 : 39 PM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: खरगोन -बड़वानी के रुझान, भाजपा को मिल रही लगातार बढ़त, कांग्रेस पीछे

लोकसभा निर्वाचन 2024

 

खरगोन -बड़वानी लोकसभा क्षेत्र

रूझान

भाजपा- गजेन्द्र सिंह पटेल- 607798
कांग्रेस – पोरलाल खरते- 493227
सीपीआई – देवीसिंह नरगावे-9665
बसपा – शोभाराम डावर- 8327
निर्दलीय- नरसिंह सोलंकी – 6165
नोटा – 12743

 

भाजपा प्रत्याशी 114571 से आगे

4 June 20241 : 12 : 27 PM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को मिली बढ़त

उज्जैन भाजपा के अनिल फिरोजिया 158951 वोट से आगे

भाजपा के अनिल फिरोजिया को 335671 वोट

कांग्रेस के महेश परमार को 176720 वोट

4 June 202412 : 17 : 55 PM

Khargone Lok Sabha Election Outcome 2024: खरगोन से भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 52 हजार वोटों से आगे

 Khargone Lok Sabha Election Outcome 2024: लोकसभा निर्वाचन 2024 खरगोन – बड़वानी लोकसभा क्षेत्र

रूझान

भाजपा- गजेन्द्र सिंह पटेल- 423630

कांग्रेस – पोरलाल खरते- 339472

सीपीआई – देवीसिंह नरगावे-6829

बसपा – शोभाराम डावर- 5760

निर्दलीय- नरसिंह सोलंकी – 4331

नोटा – 1,35000

भाजपा प्रत्याशी 84158 से आगे

4 June 202411 : 43 : 10 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: देशभर में हुई है इंदौर की चर्चा, दो लाख नोटा का रिकॉर्ड बनने की संभावना

इंदौर भाजपा के शंकर लालवानी को पांच लाख 57 हज़ार 300 मत 16 राउंड बाद मिले। नोटा 94244 तक। इंदौर में दो लाख नोटा का रिकॉर्ड बनने की संभावना

राउंड भाजपा नोटा

7 –        351307 59483
8-        375796 61850
9 –        381466 63586
10 –  400846. 69049
11 –  432640. 72094
12 –  468503. 79623
13 –  479100 81827
14 –  485437. 83290
15 –  524320 90263
16  557300. 94244

4 June 202411 : 27 : 13 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: इंदौर में नोटा रिकॉर्ड बनाने की तरफ

देवास सयाजी गेट पर चुनाव परिणाम देखते हुए लोगों की भीड़ लग रही है। आप को बता दें कि प्रशासन ने यहां एलईडी की व्यवस्था की है। इंदौर देपालपुर में भाजपा आगे है और नोटा आठ हज़ार से ऊपर। इंदौर में नोटा रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहा है। इंदौर में नोट 83290 पार। 

4 June 202411 : 19 : 10 AM

Mandsaur Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: लोकसभा सीट से भाजपा के सुधीर गुप्ता 60961 वोटों से आगे

मंदसौर में भाजपा के सुधीर गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर से 60961 वोटों से आगे है। सुधीर गुप्ता कुल मत 110763 वहीं दिलीप सिंह गुर्जर कुल मत 49802  

4 June 202411 : 18 : 26 AM

Ratlam Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: संसदीय क्षेत्र रतलाम में भाजपा को मिली बढ़त, यहां देखे स्थिति

रतलाम संसदीय क्षेत्र के आलीराजपुर जिले की स्थिति

भाजपा को बढ़त

आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र 18655
जोबट विधानसभा क्षेत्र 17710
भाजपा 36365 वोट से आगे

4 June 202410 : 54 : 57 AM

Indore Lok Sabha Election Outcome 2024: इंदौर में 59 हजार वोटों के साथ नोटा का नया कीर्तिमान

Indore Lok Sabha Election Outcome 2024: स्‍वच्‍छता के मामले में देश में नंबर वन रहने वाले इंदौर ने एक और कीर्तिमान बना दिया है। लोकसभा चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा NOTA पर मतों में इंदौर ने यह नया रिकॉर्ड बनाया। अब तक नोटा को 59463 मत मिले हैं। मालूम हो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार का गोपालगंज 51,660 वोट के साथ नोटा वोट में सबसे अव्‍वल रहा था।

 

4 June 202410 : 32 : 31 AM

Khargone Lok Sabha Election Outcome 2024: खरगोन से भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 52 हजार वोटों से आगे

 Khargone Lok Sabha Election Outcome 2024: खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक आए रुझानों में गजेंद्र सिंह पटेल को अब तक 2 लाख 6 हजार वोट मिले हैं जबकी कांग्रेस के पोरलाल 1 लाख 53 हजार वोट पाए हैं।

4 June 202410 : 29 : 0 AM

Khandwa Lok Sabha Election Outcome 2024: खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटील 40 हजार वोटों से आगे

Khandwa Lok Sabha Election Outcome 2024: खंडवा लोकसभा सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटील 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। ज्ञानेश्वर पाटील को अब तक 1 लाख 25 वोट जबकी कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 84 हजार वोट मिले हैं।

4 June 202410 : 12 : 04 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: दूसरे राउंड में भाजपा आगे, रतलाम में बीजेपी उम्मीदवार अनीता नागरसिंह चौहान को मिली बढ़त

रतलाम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में भाजपा को लगातार बढ़त। रतलाम झाबुआ संसदीय सीट भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान इस समय 56360 मतों से आगे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया 7011 मतों के साथ दूसरे क्रम पर हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में नोटा तीसरे क्रम पर हैं। यहां नोटा को 989 मत मिले हैं। 

 

4 June 202410 : 08 : 39 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी सांवित्री ठाकुर आगे, कांग्रेस पीछे

धार-महू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांवित्री ठाकुर 40,403 वोट से आगे। कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल पीछे । खंडवा लोकसभा सीट की मान्धाता विधानसभा में मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 2577 मतों से आगे रही। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 5845 और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 3268 मत मिले है। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया 18440 वोट से आगे। भाजपा के अनिल फिरोजिया को 44062 वोट. कांग्रेस के महेश परमार को 25622 वोट।

4 June 20249 : 44 : 54 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: धार से भाजपा प्रत्याशी आगे, पहला चरण समाप्त

धार से भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर 58000 वोटों से आगे चल रही हैं। धार सीट पर भाजपा को एक तरफ मत मिल रहे हैं। देवास लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 12000 वोट से आगे। वहीं इंदौर से नोटा को मिले 4883 वोट। 

 

 

4 June 20249 : 42 : 51 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: खंडवा में मतगणना की धीमी शुरुआत, बीजेपी को मिल रही बढ़त

खंडवा लोकसभा सीट की पंधाना विधानसभा में मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 149 मतों से आगे रही। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 5512 और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 5363 मत मिले है।

4 June 20249 : 42 : 17 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: खंडवा में मतगणना की धीमी शुरुआत, एक भी राउंड के रुझान नहीं आए सामने

खंडवा संसदीय क्षेत्र की खंडवा, पंधाना और मांधाता विधानसभा चुनाव की मतगणना तो शुरू हो गई है लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी अब पहले राउंड के रुझान सामने नहीं आए हैं। डाक मतपत्रों तक की गिनती के आंकड़े निर्वाचन द्वारा उपलब्ध का कराए गए। मतगणना की धीमी स्थिति को लेकर मीडिया हाउस में पत्रकारों ने नाराजगी जताई।

4 June 20249 : 37 : 59 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी आगे, सुधीर गुप्ता को पहले राउंड में 5750 मत मिले

मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता अपने संसदीय क्षेत्र की आठों सीटों पर लगभग 14 हजार मतों से आगे। आगे चल रहे हैं। नीमच जिले के जावद के पहले राउंड की गणना। बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता 4866 वोट। कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2782 वोट। नीमच से 5606 से बीजेपी के सुधीर गुप्ता आगे। डाक मतपत्रों तक की गिनती के आंकड़े निर्वाचन द्वारा उपलब्ध का कराए गए।

4 June 20249 : 34 : 41 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: खंडवा में मतगणना आधा घंटा देरी से हुई शुरू, एक भी राउंड के रुझान नहीं आए सामने

खंडवा में आधा घंटा देरी से शुरू हुई काउंटिंग। डाक मतपत्रों तक की गिनती के आंकड़े निर्वाचन द्वारा उपलब्ध कराए गए। मतगणना की धीमी स्थिति को लेकर मीडिया हाउस में पत्रकारों ने नाराजगी जताई। 
 

4 June 20249 : 06 : 37 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: दूसरे राउंड की मतगणना शुरू, इंदौर में नोटा 300 के आसपास

दूसरे राउंड की मतगणना शुरू हो चुकी है। इंदौर में इस समय शुरुआती मतगणना में विधानसभा 3 में से नोटा को 300 वोट के आसपास प्राप्त हुए है। वहीं आगर बात करें तो रतलाम-झाबुआ लोकसभा सांसदी सीट में भाजपा प्रत्याशी 3290 मतों से आगे चल रही है।

 

4 June 20248 : 49 : 35 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: देवास लोकसभा क्षेत्र में खुला स्ट्रांग रूम, डाक मतपत्र की गणना शुरू

 देवास लोकसभा क्षेत्र शाजापुर में खोले गए स्ट्रांग रूम डाक मत पत्रों की की जा रही गणना। बता दें उज्जैन आलोट लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह और निर्वाचन प्रेक्षकों की उपस्थित में स्ट्रांग रूम खोले गए। और मशीन गिनती के लिए ले जाई जा रही है। इधर भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

4 June 20248 : 45 : 25 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: शुरुआती रुझानों में भाजपा ने ली बढ़त, पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद

इंदौर भाजपा के अभिकर्ता आये है, वहीं कांग्रेसी मतगणना स्थल पर मौजूद नहीं है। बात करें रतलाम की तो रतलाम लोकसभा के पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी ने मामूली बढ़त बनाई है। वहीं इंदौर नेहरू स्टेडियम के बाहर हर बार की तरह इस बार भीड़ नहीं। 

4 June 20248 : 37 : 12 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: रतलाम जिले में लोकसभा सीट से भाजपा को मिली बढ़त, मुख्यालय में मतगणना जारी

रतलाम लोकसभा पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी ने मामूली बढ़त बनाई हुई है। मतगणना मुख्यालय में मतगणना जारी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद है।

4 June 20248 : 25 : 03 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: अधिकारियों के ID कार्ड हुए चेक, इंदौर नेहरू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा

इंदौर नेहरू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा आईडी देखकर ही दिया जा रहा प्रवेश, एजेंटों की कतार, अलग अलग गेट से विधानसभा क्षेत्र में हो रहा प्रवेश। मोबाइल अंदर ले जाना सख्त मना है, बता दें कि अंदर हो रही जांच में मोबाइल फोन वापस रखने के आदेश दिए जा रहे है।  

4 June 20248 : 11 : 08 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: स्ट्रांग रूम खुला, पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

उज्जैन में स्ट्रांग रूम खोला गया है, जिसके बाद पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। जल्द आएंगे सभी रुझान। वहीं धार लोकसभा की गणना के लिए स्ट्रांग रूम खोलने के दौरान सभी पार्टी के एजेंट मौजूद रहे। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन निकालने का दौर शुरू हो चुका है। खरगोन – बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के बड़वानी में लोकसभा निर्वाचन की मतगणना के लिए मतगणना प्रेक्षक तथा राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। 

 

4 June 20247 : 42 : 26 AM

Indore Chunav Outcome 2024 LIVE Counting: इंदौर में खुला स्ट्रांग रूम, जल्द शुरू होगी गिनती

 इंदौर जिले में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम प्रत्याशी और उनके अधिकृत एजेंट की मौजूदगी में खोले गए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह तथा अन्य अधिकारी, राजनैतिक अभ्यर्थी उपस्थित रहे।