Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: कुल सीट 543, भाजपा 1, जानिए कौन-सी है वो सीट, जहां मतगणना से पहले ही आ चुका फैसला

LIVE BLOG

Up to date: Tue, 04 Jun 2024 06:51:32 AM (IST)

Printed: Tue, 04 Jun 2024 05:10:30 AM (IST)

Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE: कुल सीट 543, भाजपा 1, जानिए कौन-सी है वो सीट, जहां मतगणना से पहले ही आ चुका फैसला
Lok Sabha Outcome 2024 LIVE Updates: मतगणना के लिए देशभर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

HIGHLIGHTS

  • Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: देश में लोकसभा की कुल 543 सीट, 272 सीट चाहिए सरकार बनाने के लिए
  • Lok Sabha Chunav 2024 Outcome LIVE: एनडीए और आईएनडीआईए गठबंधन के बीच मुकाबला
  • Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: एग्जिट पोल में ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ का लगाया गया था अनुमान

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Lok Sabha Chunav 2024 Outcome LIVE)। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में करीब दो महीने चली लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election 2024) की प्रक्रिया के लिए आज निर्णायक दिन है। संसद के निचले सदन लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सांसदों का जीतना जरूरी है। मतगणना से पहले ही भाजपा सूरत में जीत दर्ज चुकी है, क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था।

इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और कांग्रेस की अगुवाई वाले आईएनडीआईए (INDIA) के बीच हुआ। सवाल यही है कि क्या नरेंद्र मोदी (Modi Govt) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे या जनता ने इस बार बदलाव के लिए जनादेश किया है। यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट, वीआईपी सीट का हाल, कौन दिग्गज आगे कौन पीछे

Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE Vote Counting Updates

4 June 2024

4 June 20246 : 51 : 32 AM

Gujarat Lok Sabha Chunav 2024 Outcome LIVE: गुजरात में जीत का जश्न नहीं मनाएगी भाजपा

 गुजरात में भाजपा को लगातार तीसरी बार सभी 26 सीटों जीतने का भरोसा है, लेकिन पार्टी इस बार जीत का जश्न नहीं मनाएगी। पिछले दिनों राजकोट में हुए अग्निकांड को लेकर यह फैसला लिया गया है। 

4 June 20246 : 49 : 23 AM

Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: चांदनी चौक सीट पर भाजपा का दावा

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट पर प्रवीण खंडेलवाल भाजपा प्रत्याशी हैं। मतगणना से पहले उन्होंने कहा, चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है। 

 

4 June 20246 : 45 : 43 AM

Hyderabad Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: हैदराबाद में रोचक मुकाबला

हैदराबाद पर भाजपा की माधवी लता का मुकाबला AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी से हुआ है। यह देश का सबसे रोचक मुकाबला बताया जा रहा है। मतगणना से पहले माधवी लता ने कहा, हमें बहुत विश्वास है। सारा देश चाहता है कि हैदराबाद भाजपा की सीट बन जाए और बन कर ही रहेगी।

4 June 20246 : 41 : 11 AM

Gujarat Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: गुजरात में लोकसभा की 26 सीट

 गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीट है। यहां सूरत में भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। शेष 25 का परिणाम आज आएगा। 2019 के चुनावों में भाजपा ने सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

4 June 20246 : 38 : 42 AM

Delhi Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: दिल्ली में क्या फिर सूपड़ा साफ होगा

 दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। 2014 और 2019 में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। क्या इस बार भी ऐसा होगा?

4 June 20246 : 30 : 33 AM

Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: ओडिशा में विधानसभा चुनाव की मतगणना भी

 ओडिशा में आज लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की मतगणना भी होगी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और बिजू जनता दल के बीच हुआ है। 

4 June 20246 : 30 : 22 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: जबलपुर में मतगणना स्‍थल पर पहुंचे अधिकारियों ने लिया जायजा

Jabalpur Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: जबलपुर में मतगणना स्‍थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक गणना अधिकारी को यूनिक सीरियल नंबर या कोड दिया, जो लेवल्ड है, जिससे यह पता चलेगा कि उसमें उसकी श्रेणी मतगणना पर्यवेक्षक की है या मतगणना सहायक की।

4 June 20246 : 28 : 58 AM

Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: बंगाल में भी पुख्ता सुरक्षा

 पश्चिम बंगाल में भी 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। यहां पिछले दिनों की हिंसा को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

4 June 20246 : 24 : 57 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE:

Jabalpur Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: जबलपुर में रेंंडमाइजेशन का कार्य व्यक्तिगत (मैन्युअल) रूप से या फिर कम्प्यूटर से होगा। रेंंडमाइजेशन होने के तत्काल बाद पोस्टिंग (नियुक्ति) सूचियां प्रात: 6 बजे संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपी। आयोग के निर्देशानुसार रिकार्ड के लिए मतगणना से संबंधित प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।

4 June 20246 : 20 : 07 AM

Jabalpur Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: मतगणना स्थल पहुंचने पर ही बताया गया किस टेबल पर मतों की गणना करनी है

Jabalpur Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: जबलपुर में मतगणना प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना स्थल पहुंचने पर ही यह बताया गया कि उन्हें किस टेबल पर मतों की गणना करनी है।

4 June 20246 : 12 : 37 AM

Surat Lok Sabha Election Outcome 2204: सूरत में भाजपा के मुकेश दलाल जीते

सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा के मुकेश दलाल को विजयी घोषित किया जा चुका है। 

4 June 20246 : 11 : 32 AM

Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: मतगणना शुरू होने से पहले ही भाजपा जीत चुकी 1 सीट

 देश में लोकसभा की कुल 543 सीट हैं। मतगणना होने से पहले भाजपा एक सीट जीत चुकी है। दरअसल, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर विपक्ष में कोई उम्मीदवार नहीं होने के कारण भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध विजयी घोषित किया जा चुका है।

4 June 20246 : 09 : 38 AM

Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: राजस्थान में भाजपा ने की जश्न की तैयारी

 राजस्थान में भाजपा ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। जयपुर में भाजपा कार्यालय को सजाया गया है।

4 June 20246 : 01 : 57 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: रांची में सुरक्षा चाकचौबंद

 झारखंड की लोकसभा सीटों के लिए मतगणना रांची में होगी। यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 

4 June 20245 : 53 : 31 AM

Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: कब साफ हो जाएगी तस्वीर

  •  सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
  • डाक मत पत्रों के साथ ही ईवीएम भी खुलने लगेंगी।
  • पहले आधे घंटे यानी 8.30 बजे तक पहला रुझान आ जाएगा।
  • पहले नतीजे पर देश की नजर रहेगी।
  • सबकुछ ठीक रहा तो 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। 

4 June 20245 : 51 : 49 AM

Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: कांग्रेस को 295 सीट जीतने का भरोसा

 कांग्रेस ने अपने लिए तो कोई संख्या तय नहीं की, लेकिन चुनाव बाद जब राहुल गांधी से पूछा गया तो उन्होंने मीडिया से कहा था, ‘सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है 295’

4 June 20245 : 50 : 13 AM

Lok Sabha Chunav Outcome 2024 Counting LIVE: पीएम मोदी ने दिया था 400 पार का नारा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली बार 400 पार का नारा दिया था। उन्होंने संसद में कहा था कि भाजपा को 370 सीट मिलेंगी, जबकि एनडीए 400 पार होगा। 

4 June 20245 : 46 : 14 AM

Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: दोनों तरफ तैयारियां जारी

 भाजपा और कांग्रेस ने मतगणना के एक दिन पहले से जश्न की तैयारियां शुरू कर दी थीं। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर टेंट लगवाया गया है। 

4 June 20245 : 40 : 49 AM

Outcome 2024 LIVE: वाराणसी में जीत के अंतर पर नजर

 वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत तय मानी जा रही है। देखना यही है कि कितनी लाख मतों से काशी की जनता उन्हें आशीर्वाद देती है। 

4 June 20245 : 39 : 41 AM

Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: राहुल गांधी की सीटों पर नजर

 राहुल गांधी ने केरल की वायनाड के साथ ही यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा है। इनके नतीजों पर देश की नजर है।

4 June 20245 : 35 : 39 AM

Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: परिणाम पक्ष में नहीं आया तो कांग्रेस करेगी विरोध

 उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने कहा, लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। 

naidunia_image

4 June 20245 : 30 : 57 AM

Delhi Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

 लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले दिल्ली के सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। देखिए जीजा बाई औद्योगिक महिला प्रशिक्षण संस्थान, अगस्त क्रांति मार्ग, सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया का वीडियो

4 June 20245 : 28 : 27 AM

Lok Sabha Chunav 2024 Outcome LIVE: एग्जिट पोल 2024 का अनुमान

 एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार का अनुमान लगाया गया था। विपक्षी आईएनडीआईए में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन अनुमान के मुताबिक, उसकी सीटों की संख्या 55 से 75 के बीच ही रह सकती है।

4 June 20245 : 22 : 20 AM

UP Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: यूपी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

 यूपी में भी लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा की पूरी तैयारियां की गई हैं। अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, ‘चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं की गई हैं। सीसीटीवी लगाए गए हैं। फोर्स की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी और जो कोई उत्पात मचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

4 June 20245 : 19 : 47 AM

Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: कितने चरणों में हुआ था मतदान

 इस बार लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में मतदान हुआ था। शुरुआत 19 अप्रैल से हुई थी, जबकि आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को हुई थी।

4 June 20245 : 18 : 28 AM

Lok Sabha Chunav 2024 Outcome LIVE: कब आएगा पहला रुझान

 उम्मीद है कि पहला रुझान मतगणना शुरू होने के 30 मिनट के अंदर आ जाएगा। 

4 June 20245 : 13 : 58 AM

Lok Sabha Outcome Vote Counting LIVE: क्या रहेगी मतगणना की प्रक्रिया

 सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी। जहां-जहां डाक मतपत्र अधिक होंगे, वहां डाक मत पत्रों की गिनती के साथ ही ईवीएम भी खोल ली जाएगी। 

4 June 20245 : 12 : 38 AM

Lok Sabha Election Outcome 2024 LIVE: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

 देशभर के विभिन्न मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।