Raebareli Lok Sabha Election Outcome 2024: रायबरेली में इस बार बदले चुनावी समीकरण, दांव पर गांधी परिवार की साख, जानें कितना कड़ा है मुकाबला
रायबरेली लोकसभा सीट (UP Raebareli Chunav Outcome 2024) पर भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 11:25:37 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 03 Jun 2024 01:14:30 PM (IST)
HighLights
- UP, Raebareli Election Outcome 2024: भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह लड़ रहे चुनाव
- Raebareli Lok Sabha Election Outcome 2024: कांग्रेस से राहुल गांधी चुनावी मैदान में
- Uttar Pradesh, Raebareli Lok Sabha Seat Outcome: गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है रायबरेली
Raebareli Lok Sabha Outcome 2024 इलेक्शन डेस्क, रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट इस चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट में शुमार है। इस सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा है। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही ओर से दिग्गज नेता चुनावी मैदान में है।
बता दे कि अमेठी के साथ ही रायबरेली लोकसभा सीट भी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां पर सोनिया गांधी पिछले चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए और उनके बेटे राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह है।
पिछले चुनाव में ऐसे थे समीकरण (Raebareli Lok Sabha Election)
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में सोनिया गांधी और दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से चुनावी मैदान में थे। दिनेश प्रताप सिंह 2018 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद भाजपा ने 2019 में उन्हें क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था, हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया।
.jpg)
इस बार बदले समीकरण
इस बार के लोकसभा चुनाव में समीकरण कुछ अलग है। दरअसल, भाजपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी को रिपीट किया है, तो वहीं कांग्रेस से अब राहुल गांधी चुनावी मैदान में है।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल (Raebareli Exit Ballot)
शनिवार को जारी हुए एग्जिट पोल में से अधिकतर रायबरेली में राहुल गांधी की जीत बता रहे हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

