7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी खत्म हो चुकी है। शनिवार को इवेंट के आखिरी दिन अंबानी परिवार के तकरीबन 800 मेहमान मेहमान इटली के शहर पोर्टाेफिनो पहुंचे।
पोर्ट से मेहमानों को 4 रॉयल बोट्स के जरिए सिटी प्लाजा तक लाया गया। पोर्ट से लगभग 2 किमी के सफर के लिए बोट्स ने फेरी की।

आखिरी दिन में स्टेज पर परफॉर्म करते इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई। सामने बैठा अंबानी परिवार नजर आ रहा है।

मेहमानों से हाल-चाल पूछते होस्ट मुकेश अंबानी।

सिटी टूर के दौरान दोस्तों से चर्चा करते अनंत अंबानी।
यहां शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार- रात 8:30 बजे से देर रात 2 बजे तक) LA DOLCE VITA नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। LA DOLCE VITA एक इटैलियन शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘प्यारी जिंदगी’।
मेहमानों ने विजिट किया लोकल मार्केट
इस दौरान शहर में केवल अंबानी परिवार के मेहमान ही घूमते नजर आए। कई मेहमानों ने लोकल शॉप से शॉपिंग भी की। शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स से मेहमानों को छोड़कर अन्य लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान मेहमानों को लिए स्पेशल हैंड बैंड जारी किए गए थे, जिससे उन्हें शहर में एंट्री दी गई थी।

सेरेमनी के आखिरी दिन सभी मेहमानों पोर्टोफिनो सिटी का टूर किया। तस्वीर में जान्हवी कपूर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और एक्टर मीजान जाफरी नजर आ रहे हैं।
इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई ने किया परफॉर्म
शनिवार को शहर में मशहूर इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई और वॉयलनिस्ट एनस्तासिया पेतिशैक ने भी दो घंटे तक परफाॅर्म किया। इस दौरान बड़े-बड़े स्पीकर लगाए गए जिससे स्थानीय लोग ने भी उनकी प्रस्तुतियां सुनीं। कार्यक्रम के दौरान पोर्टोफिनो पोर्ट पर लग्जरी क्रूज ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ पर आतिशबाजी भी की गई।

इवेंट में इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई और वॉयलनिस्ट एनस्तासिया पेतिशैक ने दो घंटे तक किया।
इसी बीच शनिवार को सारा अली खान, अहिल्या मेहता, मीजान जाफरी समेत कई सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट से कई फोटोज शेयर किए।
देखें एक नजर…

एक्ट्रेस शनाया कपूर ने से यह फोटो शेयर किया है। इसमें वो सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ रोम सिटी टूर के दौरान का यह फोटो शेयर किया है।

अनन्या पांडे ने पोर्टोफिनो पोर्ट से यह फोटो शेयर किया है।

अंबानी परिवार की फैमिली फ्रेंड अहिल्या मेहता ने क्रूज पार्टी का यह फोटो शेयर किया।

इससे पहले क्रूज पर हुई पार्टी में अमेरिकन रैपर और सिंगर पिटबुल ने परफॉर्म किया था।
अपने-अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुए गेस्ट
देर रात तक चले इस इवेंट के बाद सभी गेस्ट्स फ्लाइट्स के जरिए अपने-अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो गए।





