Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जन्मदिन पर भावुक पोस्ट कर किया एलान

Dinesh Karthik Proclaims Retirement: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए संन्यास की जानकारी दी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 07:32:00 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 01 Jun 2024 07:32:00 PM (IST)

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जन्मदिन पर भावुक पोस्ट कर किया एलान
दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट से लिया संन्यास।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Dinesh Karthik Proclaims Retirement: भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। कार्तिक आज (1 जून) को 39 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने रिटारमेंट नोट के साथ वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में डीके के करियर की फोटोज हैं।