Dwell West Bengal Exit Ballot 2024 End result: क्या ममता के गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा, देखें बंगाल के एग्जिट पोल

West Bengal Exit Ballot 2024 End result: लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग आज (रविवार) खत्म हुई। अब 4 जून को रिजल्ट का इंतजार है। जब सभी पार्टियों के भाग्य का दरवाजा खुलेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 05:42:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 01 Jun 2024 07:07:58 PM (IST)

Live West Bengal Exit Poll 2024 Result: क्या ममता के गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा, देखें बंगाल के एग्जिट पोल
West Bengal Exit Ballot 2024 End result

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। West Bengal Exit Ballot 2024 End result: लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग आज (रविवार) खत्म हुई। अब 4 जून को रिजल्ट का इंतजार है। जब सभी पार्टियों के भाग्य का दरवाजा खुलेगा। ये पता चलेगा कि जनता ने किसे स्पष्ट जनादेश दिया है। इससे पहले देखिए एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल का क्या होने वाला है।

कैसे रहा था 2019 में पश्चिम बंगाल का लोकसभा चुनाव का परिणाम?

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 में सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। 2019 में टीएमसी ने 22 सीटों पर कब्जा किया था। भाजपा के खाते में 18 सीटें आई थी। कांग्रेस महज दो सीट जीत पाई थी। तृणमूल कांग्रेस को 43.7 प्रतिशत वोट मिले थे।

पश्चिम बंगाल में कितने चरणों में हुई वोटिंग?

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनावों की तारीखों का एलान किया था। पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग हुई। पहले और दूसरे चरण में तीन-तीन सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद के चरणों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उम्मीदवार?

जलपाईगुड़ी- डॉ. जयंत रॉय

दार्जिलिंग- राजू बिष्ट

रायंगज- कार्तिक पॉल

जंगीपुर- धनंजय घोष

कृष्णानगर- अमृता रॉय

बैरकपुर- अर्जुन सिंह

दम दम- शिलभद्र दत्त

बारासात- स्वपन मजूमदार

बशीरहाट- रेखा पात्रा

मथुरापुर- अशोक पुरकैत

कोलकाता दक्षिण- देबाश्री चौधरी

कोलकाता उत्तर- डॉ. तापस रॉय

उलूबेरिया- अरुण उदल पॉल चौधरी

श्रीरामपुर- कबीर शंकर बोस

आरामबाग- अरुप कांति दीगर

तामलुक- अभिजीत गंगोपाध्याय

मेदिनीपुरसे- अग्निमित्र पॉल

बर्धमान पूर्व- अशीम कुमार सरकार

बर्धमान-दुर्गापुर- दिलीप घोष

इन प्रत्याशियों की साख दांव पर

तृणमूल कांग्रेस ने डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। मुर्शिदाबाद से बहरामपुर सीट से यूसुफ पठान, दुर्गापुर-बर्धमान से कीर्ति आजाद, आसानसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा और हुगली से रचना बंदोपाध्याय चुनावी मैदान में है। ये टीएमसी की प्रमुख सीटें हैं।

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार

बहरामपुर- अधीर रंजन चौधरी

रायगंज- अली इमरान रम्ज (विक्टर)

मालदा उत्तर- मुस्ताक आलम

जंगीपुर- मोहम्मद मुर्तोजा हुसैन