Narsinghpur Information : पत्नी को दे रहा था गालियां, मोहल्ले के युवकों ने पीटा
Narsinghpur Information : महिला ने अपने पति के साथ पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
By Amit Jha
Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 01:37:28 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 01 Jun 2024 01:37:28 PM (IST)

HighLights
- शराब के नशे में पति, पत्नी के बीच हुआ विवाद।
- पति को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई।
- घायल अवस्था में अमित को छोड़कर चले गए।
Narsinghpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में एक शराबी द्वारा अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करने के दौरान उत्पन्न हुई गलतफहमी से दो युवकों ने शराब के नशे में धुत पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ने अपने पति के साथ पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शराब के नशे में पति, पत्नी के बीच हुआ विवाद
कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित जनपद मैदान में थाना क्षेत्र का निवासी अमित पटेल अपनी पत्नी के साथ घूम रहा था। शराब के नशे में पति, पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान अमित अपनी पत्नी को गालियां देने लगा। इस दौरान पास ही मौजूद दो युवकों ने अचानक ही आकर उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। महिला ने पति को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन उसकी मदद करने कोई नहीं पहुंचा।
घायल अवस्था में अमित को छोड़कर चले गए
काफी पिटाई करने के बाद जब दोनों युवकों का मन भर गया, तो घायल अवस्था में अमित को छोड़कर वहां से चले गए, अमित को चोटें आई हुई थी। इसके बाद पत्नी सीधे उसे लेकर थाने पहुंची और दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कोतवाली थाना पुलिस ने घायल को मुलाहिजे के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात युवकों की पताशाही में जुटी हुई है।


