सचिन तेंदुलकर ने पिता को याद कर लिखा भावुक पोस्ट, उनकी कही एक बात को करते हैं फॉलो
सचिन तेंदुलकर विश्व के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड्स बनाए, जिनको तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। सचिन ने 16 साल की उम्र में ही अतंराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापरण कर लिया था। इस दौरान उन्होंने हर क्रिकेट फैंस का मनोरंजन किया, लेकिन जब उन्होंने 2013 में संन्यास लिया तो हर कोई भावुक था।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 31 Could 2024 07:57:23 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 31 Could 2024 07:57:23 PM (IST)

खेल डेस्क, इंदौर। सचिन तेंदुलकर विश्व के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड्स बनाए, जिनको तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। सचिन ने 16 साल की उम्र में ही अतंराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापरण कर लिया था। इस दौरान उन्होंने हर क्रिकेट फैंस का मनोरंजन किया, लेकिन जब उन्होंने 2013 में संन्यास लिया तो हर कोई भावुक था। क्रिकेट में फैमस होने के बाद उनके पिता ने उनसे एक बात कही थी, जो वह आज भी मानते हैं।
सचिन ने 16 साल की उम्र में पाकिस्तान व वेस्टइंडीज जैसे खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने उनको भी नहीं बख्शा और अपने चिरपरचित अंदाज में शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई उनका प्रशंसक था। उनकी लोकप्रियता को देखकर उनके पिता ने उनसे एक काम ना करने को कहा था। उन्होंने अपने पिता की बात को मानकर कभी भी वह काम नहीं किया।
At first of my worldwide profession, my father gave me a easy but necessary piece of recommendation: by no means promote tobacco. I’ve lived by it, and so are you able to. Allow us to select well being over tobacco for a greater future.#WorldNoTobaccoDay
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) Could 31, 2024
सचिन पापा को किया याद
सचिन ने शुक्रवार को अपने पापा को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने यह पोस्ट वर्ल्ड तंबाकू डे पर किया था। सचिन ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में मेरे पिता ने मुझे एक सरल लेकिन महत्वपूर्ण सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि कभी भी तंबाकू को बढ़ावा न दें। मैंने इसको मानते हुए इसे जिया है और आप भी ऐसा कर सकते हैं। आइए हम बेहतर भविष्य के लिए तम्बाकू के स्थान पर स्वास्थ्य को चुनें।


