मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मानसून केरल में आ सकता है।
By Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 29 Could 2024 02:20:15 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 29 Could 2024 02:20:15 PM (IST)
एजेंसी, नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) का ताजा अनुमान राहत देने वाला हो सकता है। समाचार एजेंसी IMD के अनुसार, वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मानसून केरल में आ सकता है।
नरेश कुमार ने आगे कहा, हमने अभी 2 दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव जारी किया है। 3 दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब वहां नमी आएगी तो हालातों में सुधार होगा।



.jpg)

