Up to date Date: Wed, 29 Might 2024 02:16:31 PM (IST)
गुरुवार के उपाय
Guruwar Upay धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में गुरुवार का विशेष महत्व है। इस दिन को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन श्री हरि की पूजा करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
कुंडली में गुरु की दशा कमजोर होने पर करियर में बाधाएं आती है, साथ ही जातकों को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में गुरुवार को कुछ खास उपाय करके गुरु की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।
गुरुवार को करें ये उपाय
गुरुवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करें और घर पर भगवान विष्णु का पूजन कर घी का दीपक जलाएं।
भगवान विष्णु को पीले मिष्ठान अर्पित करें, साथ ही इस दिन पीले वस्त्रों का दान करने से भी कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
गुरुवार को जरूरतमंदों को पीले फलों का दान करना भी शुभ फलदायक माना गया है। इससे गुरु की कृपा प्राप्त होती है।
गुरुवार को कुश के आसन पर बैठकर विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सफलता के मार्ग खुलते हैं।
इस दिन केसर का प्रयोग करने से परिवार की स्थिति बेहतर होती है। केसर को खीर में मिलाकर इसे भगवान विष्णु को चढ़ाएं और बाद में इसे परिवारजनों के साथ बैठकर खाने से परिवार में सुख-शांति आती है।
गुरुवार को अपने आध्यात्मिक गुरु अथवा मेंटर का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
ABOUT THE AUTHOR
भरत मानधन्या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्त की है।