Hrithik Roshan noticed with Suzanne at his son’s commencement ceremony | बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में सुजैन के साथ दिखे ऋतिक: एक्स वाइफ के साथ पोज देते नजर आए, 2014 में हुआ था दोनों का तलाक

Hrithik Roshan noticed with Suzanne at his son’s commencement ceremony | बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में सुजैन के साथ दिखे ऋतिक: एक्स वाइफ के साथ पोज देते नजर आए, 2014 में हुआ था दोनों का तलाक

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान बड़े बेटे ऋहान की ग्रेजुएशन सेरेमनी अटेंड करते नजर आए। बेटे की स्कूलिंग पूरी होने के बाद हुई सेरेमनी का वीडियो सुजैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें ऋतिक और सुजैन दोनों बेटों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वीडियो में ऋहान स्टेज पर जाते दिखते हैं। बीच में वो रूककर अपने छोटे भाई ऋदान के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। इसके बाद वो स्टेज पर जाकर अपने बैचमेट्स के साथ हैट उछालते नजर आते हैं। बाद में ऋहान पेरेंट्स के साथ केक कट करते और पोज देते नजर आते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, ‘हम कहां जा रहे हैं पता नहीं मगर मुझे पता है कि मैं अपने रास्ते पर हूं। तुम्हें ढेर सारी बधाई मेरे बेटे। मैं तुमसे हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती हूं। ये तुम्हारी जिंदगी के खुशनुमा पलों की शुरुआत है।’

बाएं से सुजैन, ऋदान, ऋहान और ऋतिक।

बाएं से सुजैन, ऋदान, ऋहान और ऋतिक।

सेलेब्स ने दी बधाई

सुजैन की पोस्ट पर ऋतिक के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने लिखा, -ऋहान बहुत-बहुत बधाई। ये तो बस शुरुआत है। गॉड ब्लेस।’ फरहान अख्तर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई’। रवीना टंडन ने लिखा, ‘बधाई’। सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी ऋहान को बधाई दी।

ऋहान को है म्यूजिक में इंटरेस्ट

18 साल के ऋहान मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। वो स्कूलिंग के बाद अब बर्कले कॉलेज ऑफ म्यूजिक, अमेरिका से म्यूजिक सीखने जाएंगे। दिसंबर 2023 में सुजैन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

बाएं से सुजैन, अर्सलान, सबा और ऋतिक।

बाएं से सुजैन, अर्सलान, सबा और ऋतिक।

सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक

ऋतिक की शादी सुजैन खान से साल 2000 में हुई थी। दोनों ने 2014 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। ऋहान और ऋदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के बाद दोनों बेटों की कस्टडी सुजैन को मिली। वो और ऋतिक दोनों बच्चों की को-पेरेंटिंग करते हैं।

समय-समय पर दोनों बेटों के साथ वक्त बिताने के लिए वेकेशन पर भी जाते हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था। वहीं ऋतिक ने एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था।