47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई के बीच होगी। सेरेमनी में इटली और फ्रांस के बीच समंदर में क्रूज पर सफर करते हुए जश्न मनाया जाएगा।
इस फंक्शन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई से रवाना हो चुके हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए सलमान खान।

सलमान के भतीजे और एक्टर सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी उनके साथ रवाना हुए हैं।
बेटी राहा के साथ नजर आए रणबीर-आलिया
बीती शाम मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा के साथ नजर आए। इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान, उनके भतीजे निर्वाण खान, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, रणवीर सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे परिवार के साथ कलीनाा एयरपोर्ट पर नजर आए।

बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर।

रणबीर और राहा के साथ आलिया भट्ट भी इटली के लिए रवाना हुईं।

एक्टर रणवीर सिंह भी कलीना एयरपोर्ट पर दिखे।

एयरपोर्ट पर नजर आए डायरेक्टर अयान मुखर्जी।

महेंद्र सिंह धोनी, बेटी जीवा और वाइफ साक्षी के साथ रवाना हुए।
ब्राइड टु बी राधिका भी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
इसके अलावा अनिल अंबानी और ब्राइड टु बी राधिका मर्चेंट भी इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं। सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगा उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है। ये माल्टा में बना है। ये 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा।

राधिका मर्चेंट भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

राधिका के साथ उनके पिता वीरेन मर्चेंट भी इटली के लिए रवाना हुए।

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी एयरपोर्ट पर दिखे।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्रूज बदला गया:पार्किंग प्रॉब्लम के चलते मियामी नहीं, माल्टा से लाया गया क्रूज; 12 विमानों से इटली पहुंचेंगे 800 गेस्ट

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की जुलाई में शादी होनी है। इससे पहले दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई के बीच होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…





