बेबी केयर सेंटर के मालिक को पुलिस ने पकड़ा, 7 बच्चों की अस्पताल में आग लगने से हुई थी मौत

बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की जलकर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे बेबी सेंटर के मालिक डॉ नवीन खिची को गिरफ्तार कर लिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 26 Could 2024 07:30:05 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Could 2024 07:30:05 PM (IST)

बेबी केयर सेंटर के मालिक को पुलिस ने पकड़ा, 7 बच्चों की अस्पताल में आग लगने से हुई थी मौत
बेबी केयर सेंटर के मालिक पर कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की जलकर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे बेबी सेंटर के मालिक डॉ नवीन खिची को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि विवेक विहार में बने बेबी केयर सेंटर में शनिवार रात 11:30 बजे आग लग गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही दमकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई थी। आग की घटना सिलेंडर के फटने से हुई थी। यह इतनी भीषण हो चुकी थी कि अगल-बगल में बने दो मकानों में आग लग गई थी।

दिल्ली पुलिस ने पांच अहम जानकारी दीं-

1. बेबी केयर न्यू बोर्न चाइल्ड हॉस्पिटल को जारी लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो गया।

2. लाइसेंस में केवल 5 बिस्तरों के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन घटना के समय अस्पताल में 12 नवजात बच्चे भर्ती थे।

3. डॉक्टर नवजात शिशु प्रोत्साहन देखभाल की आवश्यकता वाले नवजात बच्चे का इलाज करने के लिए योग्य नहीं हैं, क्योंकि वे केवल बीएएमएस डिग्री धारक हैं।

4. आग लगने की स्थिति में अस्पताल में कोई अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए थे।

5. किसी भी आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में कोई आपातकालीन निकास नहीं है।

पीएम मोदी व सीएम केजरीवाल ने जताई संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। इस अविश्वसनीय कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी इस लापरवाही का जिम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन