Rahu Nakshatra Gochar 2024: राहु लेंगे शनि के नक्षत्र में एंट्री, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अथाह पैसा

Rahu Nakshatra Gochar 2024: 8 जुलाई 2024 को शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी होंगी जिन्हें इस अवधि में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 26 Could 2024 07:13:23 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Could 2024 03:02:33 AM (IST)

Rahu Nakshatra Gochar 2024

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र में राहु का विशेष महत्व है।
  2. राहु बुध ग्रह के नक्षत्र रेवती में विराजमान हैं।
  3. राहु शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु का विशेष महत्व है। यह छाया ग्रह है और धीमी गति से चलता है। एक राशि में 18 साल तक गोचर करता है। फिलहाल राहु बुध ग्रह के नक्षत्र रेवती में विराजमान हैं। 8 जुलाई 2024 को शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियां ऐसी होंगी जिन्हें इस अवधि में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

राहु के नक्षत्र गोचर कर्क राशिवालों को लाभ प्रदान करेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश पर मुनाफा होगा। काम में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बन सकती है। इस अवधि में सेविंग करने में सक्षम होंगे। पार्टनर के साथ प्रेम भरा संबंध रहेगा।

इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा। करियर के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में पदोन्नति और वेतन वृद्धि हो सकती है। जिन लोगों का व्यापार है, वे इस अवधि में बेहतर मुनाफा अर्जित करेंगे। नए स्त्रोतों से धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। यह अवधि निवेश के लिए शानदार साबित हो सकती है।

कुंभ राशि

राहु के गोचर से हर क्षेत्र में फायदा होगा। करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस में अपार सफलता प्राप्त होगी। पदोन्नति और अन्य लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट से पैसा कमाने का अवसर प्राप्त होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह