Bihar Poltics: पीएम मोदी के बयान पर तेजस्वी यादव का रिएक्शन, कहा- मुझे जेल भेजना चाहते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बक्सर की सभा में राजद के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद बिहार के शहजादे अपना जमानत का काम ही देखेंगे। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 26 Might 2024 09:11:26 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 09:11:26 PM (IST)
.jpg)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बक्सर की सभा में राजद के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद बिहार के शहजादे अपना जमानत का काम ही देखेंगे। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मुझे जेल भेजना चाहते हैं। यह उनकी हार के डर को दिखाता है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी के बयान से साफ हो गया है कि वह केंद्रीय एजेंसियों को हथियार समझते हैं। वह किसी भी विपक्ष के नेता को अपनी मर्जी के हिसाब से जेल में भिजवा सकते हैं। वह मनगढ़ंत व काल्पनिक केस बनवाकर उसको परेशान कर सकते हैं।
पीएम मोदी इसलिए बदलना चाहते हैं संविधान- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आप शायद इसलिए भारत के लोकतंत्र को खत्म करने का सोच रहे हैं। आपको विपक्ष के नेताओं को बिना कारण जेल में भरने के लिए ही संविधान बदलना है। आप यह चाहते हैं कि आपकी बात को जो विरोध करें, आपकी बात जो ना मानें और आपकी झूठ का पर्दाफाश करें, उसको जेल में डाल दो।
पीएम मोदी ने ये कहा था…
आपको बता दें कि बिहार के पाटलिपुत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 2014 में सरकार बनने के बाद यह (इंडी गठबंधन) कहा करते थे कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने पर मोदी को कुर्सी से हिला देंगे। यह मोदी की गारंटी है कि जिसने गरीबों का रुपया लूटा है, उसको जेल जाना ही पड़ेगा। वह कहीं का भी शहजादा हो, लेकिन जेल जाना ही होगा।


