Bhaiyya Ji day 1 assortment and Mad Max Furiosa field workplace replace | ओपनिंग डे पर ‘भैया जी’ ने कमाए 1.44 करोड़: ‘फ्यूरिओसा’ का कलेक्शन 4.05 करोड़, 15 दिन में ‘श्रीकांत’ की कमाई 33.20 करोड़

Bhaiyya Ji day 1 assortment and Mad Max Furiosa field workplace replace | ओपनिंग डे पर ‘भैया जी’ ने कमाए 1.44 करोड़: ‘फ्यूरिओसा’ का कलेक्शन 4.05 करोड़, 15 दिन में ‘श्रीकांत’ की कमाई 33.20 करोड़

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी स्टारर ‘भैया जी’ ने पहले दिन 1 करोड़ 44 लाख रुपए का बिजनेस किया है।

शुक्रवार को इस फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 9.45% रही। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी पहली बार फुल एक्शन रोल में नजर आ रहे हैं। मनोज के अलावा इसमें जोया हुसैन, जतित गोस्वामी और विपिन शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

‘फ्यूरिओसा’ ने दो दिन में कमाए 4.05 करोड़ रुपए
बॉक्स ऑफिस पर मनोज की फिल्म का क्लैश हॉलीवुड फिल्म ‘मैड मैक्स: फ्यूरिओसा’ से हुआ है। क्रिस हेम्सवर्थ और आन्या ट्रेलर स्टारर यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। पहले दिन जहां इस फिल्म ने इंडिया में 2 करोड़ 5 लाख रुपए कमाए थे। वहीं शुक्रवार को इसने 2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दो दिनों में इसका कलेक्शन 4 करोड़ 5 लाख रुपए हो चुका है।

फ्यूरिओसा में 'थॉर' फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

फ्यूरिओसा में ‘थॉर’ फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

‘टर्बो’ ने दो दिनों में किया 10 करोड़ का बिजनेस
इन दोनों फिल्मों के अलावा इस हफ्ते साउथ में ममूटी स्टारर ‘टर्बाे’ रिलीज हुई है। यह भी गुरुवार को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इसने 6 करोड़ 25 लाख और शुक्रवार को 3 करोड़ 75 लाख रुपए का बिजनेस किया। दो दिनों इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ रुपए हो चुका है।

'' ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 6.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड 17.3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

” ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 6.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड 17.3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

‘श्रीकांत’ ने तीसरे शुक्रवार कमाए 1.18 करोड़
इन फिल्मों के बीच दो हफ्ते पहले रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ ने सेकेंड वीक में भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 18 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसका टोटल कलेक्शन 33 करोड़ 20 लाख रुपए हो चुका है।

खबरें और भी हैं…