Korba Information: तीन दलों में बंटे हाथी, वन विभाग के सामने निगरानी का संकट
शनिवार की सुबह हाथियो के दल को गुरसिया जटगा मार्ग पर सडक़ पार करते हुए देखा गया था।
By Suresh kumar Dewangan
Publish Date: Sat, 25 Might 2024 11:03:58 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 25 Might 2024 11:03:58 PM (IST)

HighLights
- मुनादी कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क
नईदुनिया प्रतिनिधि कोरबा: कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में कांपानवापारा के पास परला जंगल में विचरण कर रहे 39 हाथी तीन दल में बंट गए हैं। एक से अधिक दल में हाथियों के विभाजित होने से निगरानी को लेकर वन विभाग की समस्या बढ़ गई है। 12 हाथियों का एक दल बीती रात अलग होकर जटगा रेंज अंतर्गत तेंदूबहार पहुंच गए हैं। वहीं दो अन्य दल कापानवापारा व लालपुर में हैं। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क करने का काम शुरू कर दिया गया है।
शनिवार की सुबह हाथियो के दल को गुरसिया जटगा मार्ग पर सडक़ पार करते हुए देखा गया था। हाथियों ने फिलहाल यहां कोई बढ़ा नुकसान नही पहुंचाया है। कांपानवापारा में लंबे समय ठहरने के बाद नए जगह में आने से हाथियों के उत्पात के संभावना बनी हुई है। वन अमला सतर्क हो गया है। उधर केंदई रेंज के कापानवापारा व लालपुर क्षेत्र में हाथियों के दो झुंड घूम रहे है। वहीं एतमा नगर के पचरा क्षेत्र में डेढ़ दर्जन हाथियों की सक्रियता बनी हुए है। हाथियों का दल इन क्षेत्रों में काफी दिनों से जमा हुआ है। हाथी जंगल ही जगंल ही घूम रहे है। इस दौरान नेशनल हाइवे में आने से आवागमन बाधित हो रहा हैै।
जंगल से भटककर गांव पहुंचा सूअर ने ग्रामीण को किया घायल
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जंगल से भटककर हरदीबाजार कालेज के पीछे नर्सरी पहुंचे जंगली सूअर ने शनिवार को मलगांव नवासी एक गामीण को घायल कर दिया। गांव में सूअर के आने से ग्रामीणों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
हरदीबाजार से लगे ग्राम अमगांव निवासी दिलराज सिंह तंवर उम्र 58 वर्ष हरदीबाजार शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में कार्यरत है। प्रतिदिन की तरह वे सुबह लगभग 6.30 बजे गाय के लिए बाड़ी में पैरा निकाल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर कालेज के पीछे लगे नर्सरी की तरफ से तेज गति से दौड़ते हुए आया, दिलराज सिंह कुछ कर पाता सुअर ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया।दिलराज सिंह अपनी जान बचाने के लिए उस जंगली सुअर से भिड़ गया, जंगली सुअर ने अपने मुंह से दिलराज सिंह के दोनो हाथों की उंगलियों को बुरी तरह काट लिया, इस दौरान अन्य लोग भी आ गए। इस दौरान सुअर हमला कर कालेज पीछे नर्सरी की ओर भाग गया। घायल ग्रामीण को हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती किया जहां उपचार जारी है। बताना होगा कि रेकी, अंडीकछार, नेवसा जंगल जो हरदीबाजार से लगे हुऐ हैं इनका क्षेत्र कटरा, अद्राली, चोढ़ा, खोंदरा जंगल से जुड़ा हुआ है। वहीं जंगली सुअर, बंदर, हिरन बीच-बीच में आबादी क्षेत्र में भोजन पानी की तलाश में भटकते हुए पहुंच जाते हैं। संतोष रात्रे डिप्टी रेंजर वन परिक्षेत्र दीपका ने बताया कि जंगली सूअर से हमले से घायल ग्रामीण के उपचार के लिए तत्काल शासन की ओर से 500 रूपये दिया गया है।

