Buddha Purnima Financial institution Vacation: बुद्ध पूर्णिमा पर आज इन राज्यों में बैंक में नहीं होगा काम, यहां देखें पूरी लिस्ट
Buddha Purnima 2024: यदि आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ही करना होगा।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 23 Might 2024 09:53:00 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 10:34:48 AM (IST)
HighLights
- 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- यदि आपको भी बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए।
- 25 मई को भी नजरूल जयंती और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा।
बिजनेस डेस्क, इंदौर। Buddha Purnima Financial institution Vacation 2024: आज बुद्ध पूर्णिमा पर्व है और यह त्योहार हिंदुओं के साथ-साथ बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए भी काफी महत्व का है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यदि आपको भी बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए।
23 मई को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक (Financial institution Holidays 23 Might 2024)
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज बुद्ध पूर्णिमा पर त्रिपुरा, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मिजोरम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 मई को भी बैंक की छुट्टी
इसके बाद 25 मई को भी नजरूल जयंती और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा। इसलिए कुछ राज्यों में 25 मई को भी बैंक अवकाश रहेगा। वहीं 26 मई को रविवार होने के कारण बैंक अवकाश रहेगा। ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ही करना होगा। हालांकि आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, कोच्चि,कोहिमा,पणजी,रायपुर, शिलांग,तिरुवनंतपुरम के बैंक खुले रहेंगे। इन शहरों में बुद्ध पूर्णिमा पर बैंक अवकाश नहीं रहेगा।


