पिछड़ों के आरक्षण पर कांग्रेस डाल रही डाका, अमित शाह ने कहा- PM मोदी आपके हक की करेंगे रक्षा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम करता है। हमारा संविधान धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध करता है। मैं आपसे कहता हूं कि भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक एससी, एसटी व ओबीसी के आरक्षण पर डाका हम डालने देंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 04:43:12 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 04:43:12 PM (IST)

पिछड़ों के आरक्षण पर कांग्रेस डाल रही डाका, अमित शाह ने कहा- PM मोदी आपके हक की करेंगे रक्षा

एएनआई, अंबेडकर नगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी के अंबेडकर नगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम करता है। कर्नाटक में बीजेपी गठबंधन ने मुसलमानों को पिछड़ों का 5% आरक्षण दिया है। हैदराबाद में उन्होंने मुसलमानों को 4% आरक्षण दिया है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों को गलत तरीके से दिए गए ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। हमारा संविधान धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे कहता हूं कि भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक एससी, एसटी व ओबीसी के आरक्षण पर डाका हम डालने देंगे।

उन्होंने कहा कि देश को कोरोनोवायरस से कौन बचा सकता है? चंद्रमा पर चंद्रयान कौन भेज सकता है? करोड़ों गरीबों को गैस कनेक्शन कौन दे सकता है? 80 करोड़ लोगों को राशन कौन दे सकता है? 30 करोड़ से अधिक लोगों का 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य खर्च कौन उठा सकता है? 14 करोड़ घरों में नल का पानी कौन पहुंचा सकता है? अगर मोदी सब कुछ कर सकते हैं तो आपको किसे PM बनाना चाहिए?

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन