Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग, जानिए बड़े मुकाबलों के बारे में

बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 23 Could 2024 02:48:54 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Could 2024 02:48:54 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग, जानिए बड़े मुकाबलों के बारे में
Lok Sabha Election sixth Section: 58 लोकसभा सीटों पर कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं।

HighLights

  1. दिल्ली-हरियाणा की सभी सीटों पर होगा मतदान
  2. यूपी-बिहार और बंगाल की भी कुछ सीटें शामिल
  3. 1 जून को होगा आखिरी चरण का मतदान, 4 जून को नतीजे

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

छठे चरण में किन राज्यों में होगा मतदान

बिहार (8 सीटें), हरियाणा (सभी 10 सीटें), जम्मू और कश्मीर (एक सीट), झारखंड (4 सीटें), दिल्ली (सभी 7 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (14 सीटें) और पश्चिम बंगाल (8 सीटें) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में इस चरण में कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर वोटिंग होगी।

बिहार की आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी मैदान में। ये सीट हैं – वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज

हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीट हैं – अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद।

naidunia_image

(संत कबीर नगर की रैली में बोले अमित शाह- ‘राहुल गांधी मिले, तो बता देना कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीट नहीं मिलेगी’)

झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर इस चरण में मतदान होगा। कुल 93 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ओडिशा के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। कुल 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल की तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। कुल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की