New Media Business के लिए डायवर्सिफिकेशन स्ट्रेटजी पर आयोजित वेबिनार में जागरण न्यू मीडिया भी लेगा हिस्सा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस पैनल में एफटी स्ट्रेटेजीज के वरिष्ठ सलाहकार क्लो त्सांग, एफटी स्ट्रेटेजीज के प्रिंसिपल जिम एगन और जागरण न्यू मीडिया के CEO भरत गुप्ता शामिल होंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 02:15:34 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 02:15:34 PM (IST)

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Jagran New Media “बिल्डिंग रेजिलिएंस: डायवर्सिफिकेशन स्ट्रेटेजीज फॉर द न्यू मीडिया इंडस्ट्री” शीर्षक से एफटी स्ट्रेटेजीज रिसर्च की आगामी रिपोर्ट के रिलीज में भाग ले रहा है। रिपोर्ट के रिलीज के वक्त डायनेमिक मीडिया लैंडस्केप में स्टेनेबल डेवलपमेंट (सतत विकास) के लिए जरूरतों और चुनौतियों के बारे में पता लगाने के लिए पैनल डिस्कशन का आयोजन भी होगा। इस वेबिनार में मीडिया कंपनियों के लिए लगातार बदलते परिदृश्य में अपनी ग्रोथ के लिए बिजनेस मॉडल में विविधता लाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस वेबिनार में थ्योरिटिकल कॉन्सेप्ट के स्थान पर प्रैक्टिकल सॉल्यूशन और वास्तविक दुनिया के उदाहरणों पर चर्चा होगी। साथ ही न्यूज संस्थानों और मीडिया संस्थानों के लिए डायवर्सिफिकेशन ऑप्शन, डायवर्सिफिकेशन की सीमा का पता लगाने और सक्सेसफुल डायर्सिफिकेशन स्ट्रेटजी के लिए उचित प्रैक्टिस कैसे लागू किए जा सकते हैं। इस विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा दूसरे न्यूज संस्थानों की केस स्टडी का भी मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि प्रैक्टिकल इनसाइट के साथ प्रोफेशनली इसका उपयोग किया जा सके।

naidunia_image

इस पैनल में एफटी स्ट्रेटेजीज के वरिष्ठ सलाहकार क्लो त्सांग, एफटी स्ट्रेटेजीज के प्रिंसिपल जिम एगन और जागरण न्यू मीडिया के CEO भरत गुप्ता शामिल होंगे। इन सभी के पास न्यूज बिजनेस मॉडल को सफलतापूर्वक चलाने का लंबा और बेहतरीन अनुभव है। इस वेबिनार का लक्ष्य मीडिया क्षेत्र के लगातार बदलते परिदृश्य में सफल होने के लिए लोगों का मार्गदर्शन देना है।

Information Media के भविष्य और सतत विकास को गति देने वाली रणनीतियों में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह वेबिनार बेहद खास और जानकारीपूर्ण होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्