Neeraj Chopra: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, फेडरेशन कप में जीता गोल्ड, 82.27 मीटर दूर फेंका भाला

Neeraj Chopra Win Gold at Federation Cup 2024: जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप 2024 के भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 15 Might 2024 09:23:46 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Might 2024 09:59:38 PM (IST)

Neeraj Chopra: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, फेडरेशन कप में जीता गोल्ड, 82.27 मीटर दूर फेंका भाला
नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में जीता गोल्ड।
  2. नीरज ने 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण जीता।
  3. डीपी मनु ने 82.06 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता।

खेल डेस्क, भुवनेश्वर। Neeraj Chopra Win Gold: भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप 2024 के भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले गोल्डन बॉय ने फाइनल में 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। यह उनका तीन साल में देश में पहला टूर्नामेंट था। इस टूर्नामेंट में नीरज के अलावा किशोर जेना और डीपी मनु भी थे। मनू 82.06 मीटर दूर भाला फेंक कर दूसरे पायदान पर रहे। उन्होंने सिल्वर पदक जीता। उत्तम पाटिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 73.39 मीटर दूर भाला फेंका और कांस्य पदक अपने नाम किया।

2023 के एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेता डीपी मनु शुरू से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। तीसरे राउंड के अंत तक नीरज चोपड़ा से आगे थे। मनु ने लगातार तीन बार 81 मीटर से अधिक का थ्रो किया। हालांकि बुधवार को 85.50 मीटर के ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क को पार नहीं कर पाए। डीपी मनु का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.35 मीटर है, जो 2022 में आया था।

किशोर जेना ने किया निराश

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना ने 75.49 मीटर के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। किशोर पहले ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल हांगझू में एशियाई खेलों में 87.54 मीटर भाला फेंक रजत पदक जीता था। नीरज चोपड़ा भी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इन दोनों को सीधे फाइनल में जगह मिली थी।

डायमंड लीग में दूसरे नंबर रहे

नीरज ने हाल ही में दोहा में डायमंड लीग खेली थी। जिसमें वो दूसरे स्थान पर रहे। इस लीग में उन्होंने 88.36 मीटर दूर भाला फेंका था। चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच 88.38 मीटर पहले और एंडरसन पीटर्स तीसरे रैंक पर रहे थे।

पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने से चूके ये एथलीट्स

फेडरेशन कप जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा, किशोर जेना, डीपी मनु, रोहित कुमार, शिवपाल सिंह, प्रमोद, उत्तम बालासाहेब पाटिल, कुंवर अजयराज, मनजिंदर सिंह, बिबिन एंटोनी, विकास यादव और विवेक कुमार पहुंचे थे। नीरज और जेना को छोड़कर बाकी एथलीट्स के पास ओलंपिक में जगह बनाने का बेहतरीन मौका था। उन्हें 85.50 मीटर का दायरा पार करना था, लेकिन कोई ऐसा नहीं कर सका।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह