Rahul Gandhi in Panchkula: बस, ट्रक और टेम्पो ड्राइवर से भी निबंध लिखाओ, पुणे पोर्श कार हादसे पर राहुल गांधी का बयान

Rahul Gandhi in Panchkula: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पुणे में 17 वर्षीय लड़का शराब पीकर गाड़ी चलाता है और दो लोगों को मार देता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 06:29:17 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 06:51:27 PM (IST)

Rahul Gandhi in Panchkula: बस, ट्रक और टेम्पो ड्राइवर से भी निबंध लिखाओ, पुणे पोर्श कार हादसे पर राहुल गांधी का बयान

एएनआई, पंचकुला। Rahul Gandhi in Panchkula: पुणे के पोर्श कार हादसे के मामला गरमा गया है। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुणे में 17 वर्षीय लड़का शराब पीकर गाड़ी चलाता है और दो लोगों को मार देता है। राहुल ने कहा, ‘उससे कहा जाता है कि निबंध लिखो। यदि वह निबंध लिखेगा तो बस, ट्रक और टेम्पो ड्राइवर से भी निबंध लिखाओ।’ वायनाड सांसद ने यह बात पंचकुला में कहीं।

अपने आप फ्रेमिंग हो जाती है

उन्होंने कहा कि दो मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए, लेकिन आदिवासी सीएम अब भी जेल में है। वे पहले सलाखों के पीछे गए, लेकिन अब तक बाहर नहीं आए। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मायावती भ्रष्ट हैं, लेकिन नवीन पटनायक भ्रष्ट नहीं है। लालू यादव भ्रष्ट हैं। बड़ी अजीब बात है अपने आप फ्रेमिंग हो जाती है।’

#WATCH | Panchkula, Haryana: Congress chief Rahul Gandhi says, “A 17-year-old boy in Pune drives a Porsche after ingesting alcohol, kills 2 individuals and is requested to put in writing an essay. If he writes an essay, then ask bus drivers, truck drivers, tempo drivers to put in writing essays too…” pic.twitter.com/jozI6Wqfiw

— ANI (@ANI) Might 22, 2024

मैं सिस्टम को अंदर से समझता हूं

राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपने जन्म के दिन से सिस्टम में बैठा हूं। मैं सिस्टम को अंदर से समझता हूं। आप सिस्टम को मुझसे छिपा नहीं सकते। उन्होंने कहा, ‘यह कैसे काम करता है, किसका पक्ष लेता है और किस पर हमला करता है। मैं सब कुछ जानता हूं, क्योंकि मैं सिस्टम के अंदर से आता हूं।’

सिस्टम निचली जातियों के खिलाफ

राहुल ने कहा कि मेरी दादी प्रधानमंत्री थीं। मेरे पिता पीएम थे। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तो मैं उनके पास जाता था। इसलिए मैं जानता हूं कि सिस्टम अंदर से कैसे काम करता है। सिस्टम निचली जातियों के खिलाफ है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह