MP Information: घूमर नृत्य कराने पर रशीद का सामाजिक बहिष्कार, हरदा कोतवाली में मामला दर्ज

राजस्थानी घूमर नृत्य कराने पर समाज के कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार करने पर आयोजनकर्ता रशीद खान ने उनके विरुद्ध हरदा कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 11:08:33 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 11:08:33 PM (IST)

MP News: घूमर नृत्य कराने पर रशीद का सामाजिक बहिष्कार, हरदा कोतवाली में मामला दर्ज
घूमर नृत्य कराने पर सामाजिक बहिष्कार

HighLights

  1. घूमर नृत्य कराने पर रशीद का सामाजिक बहिष्कार
  2. मामले में हरदा कोतवाली में केस दर्ज
  3. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने की थी रशीद खान की सराहना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राजस्थानी घूमर नृत्य कराने पर समाज के कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार करने पर आयोजनकर्ता रशीद खान ने उनके विरुद्ध हरदा कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसके लिए रशीद खान की सराहना की है।

हरदा निवासी मोहम्मद रशीद खान ने बताया कि उसने अपने पुत्र की शादी के बाद राजस्थानी घूमर नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिस पर उनके समाज के सदर शहाबुद्दीन पिता बाबू व अन्य लोगों ने उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया और उसे सामाजिक कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया। कोतवाली के थाना प्रभारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए तथा 153 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

सामाजित बहिष्कार

आयोजन प्रशासन से विधिवत अनुमति लेकर किया था। आयोजन में समाज के सभी लोग आए, जिन्होंने कार्यक्रम को सराहा। समाज के कुछ लोगों ने परिवार के इस आयोजन से जलकर परिवार के विरुद्ध साजिश रचना शुरू कर दी। परिवार के विरुद्ध अफवाहें फैलाई जाने लगी। परिवार से एक लाख रुपये अर्थदंड वसूला की बात कही गई थी।रशीद ने कहा कि मेरे एवं मेरे परिवार द्वारा वर्ष 2020 में समाज के सामूहिक सम्मेलन के लिए 3 लाख रुपये दान किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और