Submit Workplace Scheme: पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश के नियमों में बदलाव, अब ये काम होगा अनिवार्य

Submit Workplace Scheme: पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम में निवेश करने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी देना आवश्यक है। यदि इन दोनों दस्तावेजों में कोई अंतर होता है, जैसे कि नाम या जन्म तिथि तो डाकघर योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 14 Could 2024 07:38:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Could 2024 07:38:35 PM (IST)

Submit Workplace Scheme

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Submit Workplace Scheme: डाकघर की बचत योजनाएं अच्छा ब्याज निवेशकों को देती है। इनमें पैसा सुरक्षित रहता है। इस वजह से पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स में लोग निवेश करना पसंद करते हैं। इनमें रिटर्न के साथ इन्वेस्टमेंट की शर्तें अलग हो सकती है। हालांकि एक नियम हर ग्राहक के समान है। वह पैन और आधार कार्ड की जानकारी देना है।

पोस्ट ऑफिस में निवेश के नियमों में हुआ बदलाव

पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम में निवेश करने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी देना आवश्यक है। यदि इन दोनों दस्तावेजों में कोई अंतर होता है, जैसे कि नाम या जन्म तिथि तो डाकघर योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे।

पैन कार्ड के मान्यकरण के लिए कोर बैंक सॉल्यूशन सिस्टम को प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ जोड़ा गया है। प्रोटीन प्रक्रिया से जो जानकारी मिलती है। उस के आधार पर पैन कार्ड को फिनकेल में वैध किया जाता है। पिछले दिनों डाकघर ने एक अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार, पैन वेरिफिकेशन संबंधित सिस्टम में 1 मई, 2024 को संशोधन किया गया।

डिटेल को क्रॉस चेक करेगा पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस आयकर विभाग से ग्राहक की जानकारी की पुष्टि करेगा। साथ ही इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि आधार वाला नाम और जन्म तारीख सामान है या नहीं। अगर दोनों डिटेल क्रॉस चेक में मैच नहीं करती है तो ग्राहक निवेश नहीं कर सकता।

पैन-आधार लिंक नहीं होने से होगा नुकसान

अगर आपने अपने आधार कार्ड को पैन से लिंक नहीं कराया है तो इसे करां लें। आधार को पैन कार्ड से लिंक ना करने के नुकसान हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथी ही बीमा, म्यूचुअल फंड या अन्य स्कीम में निवेश नहीं कर पाएंगे। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं तो रिफंड भी खाते में जमा नहीं होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह