Gold-Silver Worth 21 Could: सोने का भाव फर्स्ट टाइम 74 हजार पार, चांदी ने भी बनाया ऑल टाइम हाई, बाजार जाने से पहले जान लें कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 21 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत तेजी देखी गई। सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर 74222 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 17 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 839 रुपये की तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 21 Could 2024 03:40:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Could 2024 03:40:43 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth Immediately: भारतीय सर्राफा बाजार में 21 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत तेजी देखी गई। सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर 74222 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 17 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 839 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई है। चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई 92444 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 17 मई से 6071 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 17 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73383 रुपये थी। 21 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 74222 रुपये हो गई है। 17 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86373 रुपये थी। 21 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92444 रुपये हो गई है।

22 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73925 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67987 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55667 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 43420 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन