Financial institution Vacation: सोमवार को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Financial institution Vacation: सोमवार को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Financial institution Vacation: वोटिंग के चलते सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। जिन शहरों में मतदान होगा। वहां बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 05:39:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 05:43:54 PM (IST)

Financial institution Vacation 20 Might 2024

HighLights

  1. 20 मई को 49 शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  2. सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हैं।
  3. मतदान के चलते इन शहरों में बैंकों का अवकाश रहेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Financial institution Vacation 20 Might 2024: सोमवार को 6 राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा। 20 मई को छह प्रदेशों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जिन शहरों में मतदान होगा, वहां बैंक में कामकाज नहीं होगा।

इन राज्यों में वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीटों, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेशों की 13 सीटों और बंगाल की 7 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटिंग के चलते सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। जिन शहरों में वोटिंग होने वाली है, वहां बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ये पेड लीव रहेगी और कर्मचारियों को उस दिन का वेतन मिलेगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा। बैंकों के बंद होने पर बैंक से जुड़े काम डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

इन शहरों में बैंक सोमवार को रहेंगे बंद

बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर।

जम्मू-कश्मीर- बारामुला।

लद्दाख

महाराष्ट्र- धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण।

ओडिशा- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का।

उत्तर प्रदेश- मोहनलालगंज, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा।

पश्चिम बंगाल- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग।

झारखंड- चतरा, कोडरमा, हजारीबाग।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह