DC vs RR: संजू सैमसन को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, अंपायर से बहस करने पर लगा भारी जुर्माना

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 08 Could 2024 03:13:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Could 2024 03:29:42 PM (IST)

DC vs RR: संजू सैमसन को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, अंपायर से बहस करने पर लगा भारी जुर्माना
संजू सैमसन पर लगा जुर्माना।

HighLights

  1. संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा
  2. सैमसन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs RR, Sanju Samson: संजू सैमसन को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद बीसीसीआई ने बड़ी सजा दी है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, मैच के दौरान संजू के शॉट लगाया और बाउंड्री पर खड़े शाई होप ने इसे पकड़ लिया। ऐसे लगा कि होप का पैर बाउंड्री लाइन को छू गया, लेकिन तीसरे अंपायर ने आउट करार दिया।

IPL ने अपने बयान में कहा

आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अंपायर से बहस कर ली। जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। उन्हें IPL के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने की कड़ी सजा मिली है। BCCI ने कहा कि संजू ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है। मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

Contact and go 🧐#TATAIPL #DCvRR #IPLonJioCinema pic.twitter.com/a6VfsA7OHG

— JioCinema (@JioCinema) Could 7, 2024

दिल्ली बनाम राजस्थान के मैच में हुआ बवाल

संजू सैमसन ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाएं। जब वह क्रीज पर थे तो लग रहा था कि राजस्थान मैच आसानी से जीत जाएगी। वह 16वें ओवर में मुकेश कुमार की चौथी गेंद पर बाउंड्री पर शाई होप को कैच थमा बैठे। संजू के आउट होने के तरीके पर विवाद हुआ। दरअसल, रॉयल्स के कप्तान का मानना था कि होप ने कैच लपकने के दौरान बाउंड्री लाइन को छू लिया था।

प्लेऑफ से दूर अभी भी राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 17 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को तीसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से शिकस्त दी। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 221/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान 201/8 रन बना पाई। प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए रॉयल्स को एक जीत चाहिए, लेकिन टीम का इंतजार लंबा हो गया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह