Dhar Bhojshala ASI Survey: खोदाई मे मिली दीवार की गहराई 10 फीट से अधिक, खंडित पाषाण स्तंभों के अवशेष मिले

धार की भोजशाला में एएसआइ सर्वे का 49वां दिन, भीतरी भाग में गत दिनों तीन दीवारें आपस में जुड़ी हुई मिली थीं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 08:45:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 08:55:11 PM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey: खोदाई मे मिली दीवार की गहराई 10 फीट से अधिक, खंडित पाषाण स्तंभों के अवशेष मिले
धार की भोजशाला में जारी है

Dhar Bhojshala ASI Survey: नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सर्वे के 49वें दिन गुरुवार को बाहरी परिसर में दक्षिण, पश्चिम की दीवार के पास से मिट्टी हटाने का कार्य जारी रहा। वहीं दोपहर बाद उत्तर दिशा में खोदाई शुरू की गई। भोजशाला के भीतरी भाग में गत दिनों तीन दीवारें आपस में जुड़ी हुई मिली थीं।

इसमें दो पूर्व से पश्चिम व एक दीवार उत्तर से दक्षिण की ओर जा रही है। गुरुवार को यहां 10 फीट तक खोदाई हो चुकी है। इसमें अब भी दीवार दिखाई दे रही है। इससे यह लग रहा है कि ये दीवार और भी अधिक गहराई तक हो सकती है।

ये दीवार ईंटों की बनी हुई बताई जा रही है। माना जा रहा है यह भूकंपरोधी दीवार के तौर पर बनाई गई हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं खोदाई के दौरान खंडित स्तंभों के अवशेष आदि भी मिले हैं।

naidunia_image

गुरुवार सुबह आठ बजे एएसआइ की टीम ने भोजशाला में प्रवेश किया। गर्भगृह में टीम द्वारा स्तंभों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। वहीं बाहरी परिसर में खोदाई जारी रही। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि सर्वे दल ने भीतरी भाग में क्लीनिंग, ब्रशिंग का काम किया।

वहीं बाहरी परिसर में दक्षिण, पश्चिम की दीवार से के पास मिट्टी हटाने का काम हुआ है। इधर अभी भी मशीनों को इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को 50वें दिन का सर्वे सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014