Election 2024 LIVE: नवनीत राणा के ’15 सेकंड लगेंगे’ वाले बयान पर बवाल, पढ़िए कांग्रेस की प्रतिक्रिया
हैदराबाद में माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा का वीडियो सामने आया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 09 Might 2024 09:39:18 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 10:40:19 AM (IST)

HighLights
- हैदराबाद लोकसभा सीट पर माधवी लता हैं भाजपा प्रत्याशी
- असदुद्दीन ओवैसी से है मुकाबला
- नवनीत राणा ने माधवी लता के पक्ष में किया प्रचार
एजेंसी, हैदराबाद। तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां AIMIM के मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का मुकाबला भाजपा का फायरब्रांड प्रत्याशी माधवी लता से है।
इस बीच, हैदराबाद में माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा का वीडियो सामने आया है। नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो हम बता देंगे।
इस पर अब नवनीत राणा ने कहा कि छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) 15 मिनट नहीं, 15 सेकंड काफी है। पता नहीं चलेगा कि कहां से आया और कहा गया।
छोटे भाई कहते हैं, पुलिस को 15 मिनट हटा दो, तो हम दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। मैं उनसे कहना चाहती हूं, आपको 15 मिनट लगे, हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। अगर आप 15 सेकंड के लिए पुलिस को हटा देंगे, तो आप समझ नहीं पाएंगे कि कहां से आया और कहां को गया। – नवनीत राणा, हैदराबाद की सभा में
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Amravati MP and BJP candidate from the constituency, Navnit Ravi Rana says, “…The youthful brother (Akbaruddin Owaisi) says “Police ko 15 minute hata do toh hum dikhayenge ki hum kya kar sakte hain.” I want to inform him, it took you 15… pic.twitter.com/YYutjVI73h
— ANI (@ANI) Might 9, 2024
कांग्रेस की प्रतिक्रिया- नफरत फैला रही भाजपा
नवनीत रवि राणा के ’15 सेकंड लगेंगे’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी और अमित शाह समाज में नफरत फैला रहे हैं, तो स्वाभाविक है कि उनके कार्यकर्ता और उम्मीदवार भी ऐसा ही करेंगे। अकबरुद्दीन ओवैसी ने जो कहा है, वो गलत है और नवनीत राणा ने जो कहा है, वो भी बेहद शर्मनाक है। ये सभी पीएम मोदी के इशारे पर देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। मोदी ये चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं। चुनाव आयोग से अनुरोध है कि दोनों बयानों की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
#WATCH | Mumbai: On BJP chief Navnit Ravi Rana’s “15 seconds lagenge” comment, Congress chief Prithviraj Chavan says, “PM Modi and Amit Shah are spreading hatred within the society so it’s pure that their staff and candidates are additionally going to do the identical. What Akbaruddin… pic.twitter.com/2NRaftX5HW
— ANI (@ANI) Might 9, 2024


