Climate Replace: गर्मी के बीच आई खुशखबरी, अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Climate Forecast At this time: मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। साथ ही गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 10:08:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 10:21:23 PM (IST)

Weather Update: गर्मी के बीच आई खुशखबरी, अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट
पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना है।

HighLights

  1. 9 से 10 मई को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी।
  2. केरल और कर्नाटक में 12 मई तक बरसात होगी।
  3. पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace: झुलसती गर्मी और लू से दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश की जनता को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। तापमान 40 के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, लू की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। वहीं, उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में लू की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान में अगले 24 घंटे और मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। साथ ही गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। 10 और 11 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बरसात हो सकती है। 9 से 10 मई को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वर्षा की संभावना है।

यहां मिलेगी गर्मी से राहत

आईएमडी ने बताया कि 11 मई तक ओडिशा, झारखंड और बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी 8 से 11 मई तक बारिश की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में 12 मई तक बरसात होगी।

ओलावृष्टि और प्रचंड आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 9 मई को पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में ओलावृष्टि के साथ प्रचंड आंधी (50-60) किमी प्रति घंटे की संभावना जताई है। गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह