पंजाब नेशनल बैंक में है अकाउंट तो तुरंत कर लें ये काम, वरना एक महीने में बंद हो जाएगा खाता
पीएनबी ने नोटिस में कहा कि जोखिम को रोकने के लिए ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है। तीन साल की गणना 30 अप्रैल 2024 तक की जाएगी।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 07 Could 2024 07:16:50 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 07 Could 2024 07:16:50 PM (IST)
HighLights
- पीएनबी ने ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट।
- ऐसे खाते एक महीने में बंद कर दिए जाएंगे।
- सभी खातों की गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Nationwide Financial institution: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है। बैंक ने कहा कि अगर ग्राहकों के अकाउंट में पिछले तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। साथ ही खाते में राशि नहीं है तो ऐसे खातों को महीनेभर में बंद कर दिया जाएगा। पीएनबी ने नोटिस में कहा कि जोखिम को रोकने के लिए ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है। तीन साल की गणना 30 अप्रैल 2024 तक की जाएगी।
इन खातों पर नहीं होगा असर
पीएनबी ने कहा कि डीमैट अकाउंट से जुड़े खाते, सक्रिय स्थायी अनुदेश वाले लॉकर, 25 साल से कम आयु के ग्राहक, नाबालिगों के खाते, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा स्कीम, पीएमएसबीवाई, एपीवाई और डीबीटी के लिए खोले गए खाते बंद नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा न्यायालय, आयकर विभाग या अन्य वैधानिक प्राधिकरण के आदेश पर फ्रीज किए गए अकाउंट बंद नहीं होंगे।
एनआरआई कस्टमर को यूपीआई की सुविधा
प्राइवेट सेक्टर का ICICI बैंक एनआरआई ग्राहकों को भारत में यूपीआई पेमेंट की सुविधा दे रहा है। यूजर्स इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से क्यूआर कोड को स्कैन करके, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
इस सुविधा के साथ एनआरआई कस्टमर्स देश में एनआरई और एनआरओ बैंक खाते में रजिस्टर्ड नंबर से बिल, व्यापार और ई-कॉमर्स के लिए भी पेमेंट कर सकते हैं। यह सर्विस बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग एप पर उपलब्ध कराई है। बता दें पहले एनआरआई को यूपीआई के लिए अपने बैंक के साथ भारतीय मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना पड़ता था।


