रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अपना दावा नहीं छोड़ेगा। हमको बलपूर्वक उसको आजाद करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वह खुद कश्मीर में हो रहे विकास को देखने के बाद भारत के होना चाहेंगे।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 05 Might 2024 04:18:52 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 04:18:52 PM (IST)
एजेंसी, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अपना दावा नहीं छोड़ेगा। हमको बलपूर्वक उसको आजाद करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वह खुद कश्मीर में हो रहे विकास को देखने के बाद भारत के होना चाहेंगे।
राजनाथ सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के हालातों में सकारात्मक बदलाव आया है। आने वाले समय में इस तरह की स्थितियां बन जाएंगी कि केंद्र शासित प्रदेश में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) की जरूरत ही महसूस नहीं होगी।






