संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं दिया है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 26 Apr 2024 03:30:57 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 26 Apr 2024 03:30:57 PM (IST)
HighLights
- संजय मांजरेकर ने चुनी टी20 विश्व कप वाली भारतीय टीम।
- विराट कोहली, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या को रखा बाहर।
- ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल को टीम में रखा।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद जून में टी20 विश्व कप का आगाज होगा। बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान करेगा। इसको लेकर चर्चा जारी है कि किसे मौका मिलेगा और किसे नहीं। इस बीच संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं दिया है। जिसमें विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और रिंकू सिंह का नाम शामिल है।
तीन विकेटकीपरों को दी टीम में जगह
स्टार स्पोर्ट्स पर T20 World Cup 2024 के लिए संजय मांजरेकर ने 15 खिलाड़ियों का नाम चुनते हुए कहा कि पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल, तीसरे नंबर पर संजू सैमसन, नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव, नंबर पांच पर ऋषभ पंत और नंबर 6 पर केएल राहुल को रखना चाहूंगा।
तेज गेंदबाजों में मांजरेकर ने इन्हें चुना
स्पिनर्स को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा कि रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव रहेंगे। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को रखना चाहूंगा। इसके बाद आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव और क्रुणाल पंड्या को टीम में जगह दूंगा।
REVEALED: @sanjaymanjrekar‘s Fab 15 squad for the #T20WorldCup2024! 😲
A number of attention-grabbing names get his nod for the #VisaToWorldCup, however 1 MAJOR title misses out! Do you agree along with his selections for #T20WorldCupOnStar?
Take part within the largest opinion ballot ever on our social… pic.twitter.com/nvHABDyLzi
— Star Sports activities (@StarSportsIndia) April 26, 2024
संजय मांजरेकर वाली भारतीय टीम
टी20 विश्व कप 2024 के लिए संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई टीम इंडिया- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव और क्रुणाल पंड्या।




.jpg)

