Dindori Information : मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंंचे कर्मी, लोगों की भीड़ जुटी
Dindori Information : काफी संख्या में पुलिस बल भी अतिक्रमण दल में शामिल किया गया है।
By Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 04 Could 2024 12:25:42 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 12:25:42 PM (IST)

HighLights
- दो टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई।
- टीन शेड स्वयं हटाने में जुटे नजर आए।
- टीम के साथ एक एंंबुलेंस भी साथ चलती रही है।
Dindori Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी । जिला मुख्यालय में मुख्य मार्ग के दोनों और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार सुबह शुरू हो गई। पुलिस, राजस्व व नगर परिषद अमला संयुक्त रूप से जेसीबी लेकर सड़क पर उतर आया। दो टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटी हैंं दो टीमें
एक टीम कलेक्ट्रेट तिराहा से शहर के मुख्य बाजार की ओर अतिक्रमण हटा रही है, वहीं दूसरी टीम कॉलेज तिराहा से सुबखार होते हुए बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटी है।
काफी संख्या में पुलिस बल भी अतिक्रमण दल में शामिल किया गया है
अतिक्रमण हटाने की जानकारी लगते ही मुख्य बाजार के व्यापारी अपनी अपनी दुकानों के सामने लगाए गए टीन शेड स्वयं हटाने में जुटे नजर आए। सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी अतिक्रमण दल में शामिल किया गया है। टीम के साथ एक एंंबुलेंस भी साथ चलती रही है।


