Automotive Upkeep Suggestions: गर्मी के मौसम में अपनाएं ये टिप्स, कार हमेशा रहेगी कूल-कूल

धूप में कार को खड़ी करने से कई तरह का नुकसान हो सकता है। गर्मी के मौसम में गाड़ियां भट्टी बन जाती है। हालांकि कुछ टिप्स को अपना कर अपनी कार को ठंडा रख सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 02 Could 2024 04:23 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Could 2024 04:23 PM (IST)

Automotive Upkeep Suggestions For Summer time

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Automotive Upkeep Suggestions For Summer time: भारत में गर्मी अपने चरम पर है। कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में तापमान में और वृद्धि होगी। ऐसे में धूप में कार को खड़ी करने से कई तरह का नुकसान हो सकता है। गर्मी के मौसम में गाड़ियां भट्टी बन जाती है। हालांकि कुछ टिप्स को अपना कर अपनी कार को ठंडा रख सकते हैं।

गाड़ी को छाया में पार्क करें

गर्मी के मौसम में कार को छायादार जगह पर पार्क करना चाहिए। अपने वाहन को सीधी धूप से बचाएं। पेड़ों, इमारतों या ढकी हुई पार्किंग में वाहन को पार्क करें।

सनशेड

अपनी कार में विंडशील्ड के लिए सनशेड लेकर आएं। यह आपकी गाड़ी के अंदरूरी तापमान को कम कर सकते हैं। जब भी वाहन को पार्क करें तो इस्तेमाल करें। मार्केट में कई अच्छे क्वालिटी के सनशेड उपलब्ध हैं।

खिड़की को थोड़ा-सा खोलकर रखें

अपनी गाड़ी को पार्क करने से पहले खिड़की थोड़ी खुली रखें। इससे वाहन के अंदर का गर्म हवा बाहर आ जाएगी। इससे वेंटिलेशन होता रहेगा।

विंडो टिंटिंग

अपनी कार में विंडो टिंटिंग करवा लें। इससे गर्मियों में काफी आराम मिलेगा। इससे यूवी कवर मिल जाता है। हालांकि यह ध्यान रखें कि कार की खिड़कियों में आगे और पीछे ग्लास के लिए न्यूनतम 70% और साइड के शीशों के लिए 50% विजिबिलिटी होनी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह