ये चाय वाला क्या करेगा , देश ने ऐसा जवाब दिया 40 सीट पर गए, बनासकांठा में बोले- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब में पहली बार लोकसभा के मैदान में आया तो कांग्रेस कहती थी कि ये चाय वाला क्या करेगा। देश ने उनको ऐसा जवाब दिया जो कभी 400 सीट लेकर बैठते थे 40 सीट पर आ गए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 01 Could 2024 05:24 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 01 Could 2024 05:38 PM (IST)

ये चाय वाला क्या करेगा , देश ने ऐसा जवाब दिया 40 सीट पर गए, बनासकांठा में बोले- पीएम मोदी
चुनावी रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

HighLights

  1. बनासकांठा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
  2. देश तीसरी सबस बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा- पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, बनासकांठा। PM Modi in Banaskantha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के बनासकांठा पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज गुजरात दिवस है। ये नए संकल्प और ऊर्जा का दिन है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आपने मुझे 2014 में देश की सेवा के लिए दिल्ली भेजा था। पहले आतंकवाद, घोटाले और भ्रष्टाचार की न्यूज आती थीं। युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान था। मैंने देश को उस स्थिति से बाहर निकालने का प्रयास किया है।’

भारत बनेगा तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश

उन्होंने कहा कि मेरे तीसरे टर्म में देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर रहूंगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘जब में पहली बार लोकसभा के मैदान में आया तो कांग्रेस कहती थी कि ये चाय वाला क्या करेगा। देश ने उनको ऐसा जवाब दिया जो कभी 400 सीट लेकर बैठते थे 40 सीट पर आ गए।’

#WATCH | Gujarat: In Banaskantha’s Deesa, PM Modi says, “In 2024, the Congress and INDI alliance has give you a lie… Their eco-system is pushing that lie. They’re saying that the reservation could be withdrawn. It’s a fully fabricated lie… This time they are going to be… pic.twitter.com/p75sXvPqNP

— ANI (@ANI) Could 1, 2024

शहजादे ने मोदी समाज का अपमान किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहजादे ने पूरे मोदी समाज और ओबीसी समाज को चोर कह दिया। मेरे माता-पिता को भी भला-बुरा कहने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा, ‘2024 में इंडी गठबंधन ऐसा झूठ लेकर मैदान में आए हैं। संविधान दिखाते हैं और आरक्षण ले लेंगे।’

फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे, लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया। चुनाव में उनकी बातें नहीं चल रही तो फर्जी वीडियो बनाकर फैला रहे हैं। इनकी मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह