CSK vs PBKS: चेन्नई और पंजाब के मैच में ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम11 टीम, गेम चेंजर होंगे ये खिलाड़ी
CSK vs PBKS Dream11 Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को पंजाब किंग्स का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 08:27 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 30 Apr 2024 08:31 PM (IST)

HighLights
- एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई का पंजाब से होगा सामना।
- सीएसके पांच मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
- पंजाब तीन मैच जीतकर आठवें नंबर पर है।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। CSK vs PBKS Dream11 Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को पंजाब किंग्स का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन बनाकर टारगेट का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में प्वाइंट्स टेबल पर 8वें नंबर पर चल रही PBKS से CSK को सतर्क रहना होगा। एक हार से चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।
चेन्नई का गढ़ का एमए चिदंबरम स्टेडियम
एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स का गढ़ है। यहां गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है। सीएसके ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 87 रन की जीत दर्ज की। चेन्नई को पंजाब के खिलाफ भी यह प्रदर्शन दोहराना होगा। सभी की नजर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर टिकी होगी जो फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछली दो पारियों में 108 और 98 रन बनाए हैं। डेरिल मिशेल ने भी SRH के खिलाफ 52 रन बनाकर लय हासिल कर ली है। शिवम दुबे जबरदस्त फॉर्म में है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक तेज गेदबाजों के विरुद्ध प्रभावी प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें टी20 विश्व कप स्क्वॉड में भी शामिल किया गया है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने अब तक लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे उनका साथ नहीं निभा पाए हैं। रहाणे ने पिछली चार पारियों में 5, 36, 1 और 9 रन बनाए हैं। दूसरी ओर पंजाब किंग्स अंक तालिका में आगे बढ़ने को बेताब होगी। एक बार फिर जिम्मेदारी जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के कंधों पर टिकी होगी। PBKS कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और सैम कुरेन के बावजूद कमजोर दिखता है। टीम को हरप्रीत बराड़ और राहुल चार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम11 (IPL 2024 CSK vs PBKS Dream11 Predication)
विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज- डेरियल मिचेल, शशांक सिंह (कप्तान), शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर- सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा
गेंदबाज- कगिसो रबाडा, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान (उपकप्तान।


