कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची आ गई है। पार्टी ने कुल चार नाम इस सूची में दिए हैं, जिसमें ओडिशा से तीन और पश्चिम बंगाल से एक नाम है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 10:06 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Apr 2024 10:43 PM (IST)

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट
कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची आ गई है। पार्टी ने कुल चार नाम इस सूची में दिए हैं, जिसमें ओडिशा से तीन और पश्चिम बंगाल से एक नाम है।

पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/hjofEv8IHU

— Congress (@INCIndia) April 20, 2024

कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदवारों को दी टिकट

कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कांथी से उर्बशी भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल की एक सीट के ही उम्मीदवार का एलान किया है। ओडिशा की संभलपुर सीट से दुलाल चंद्र प्रधान, क्योंझर से बिनोद बिहारी नायक, अस्का से दबकांत शर्मा को टिकट दी गई है।