कलेक्टोरट कार्यालय से बीटीआई चौक लिंक रोड होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक से होकर आडिटोरियम तक मतदाता जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली में व्यय प्रेक्षक पवन कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की अगुवाई में जिला यूथ आइकान, महिला आईकान, दिव्यांग आईकान ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
By komal Shukla
Publish Date: Solar, 21 Apr 2024 12:05 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 21 Apr 2024 12:05 AM (IST)
नईदुनिया न्यूज , जांजगीर-चांपा : कलेक्टोरट कार्यालय से बीटीआई चौक लिंक रोड होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक से होकर आडिटोरियम तक मतदाता जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली में व्यय प्रेक्षक पवन कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला की अगुवाई में जिला यूथ आइकान, महिला आईकान, दिव्यांग आईकान ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी, युवा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
बाइक रैली के दौरान जगह – जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह रैली ‘‘कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन’’ का नारा लगाते हुए आडिटोरियम तक पहुंची। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
मतदान दलों एवं माइक्रो आब्ज़र्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन
जांजगीर-चांपा (नईदुनिया न्यूज) : लोकसभा निर्वाचन के तहत जांजगीर-चांपा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 3 अंतर्गत मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्ज़र्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी, कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में किया गया। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




.jpg)
